सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डाइटरी प्रबंधन किसी भी अस्पताल का अहम हिस्सा : डॉक्टर एस के सिंघल



Indiknow, रोहतक। पीजीआईएमएस के अस्पताल प्रबंधन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर सुखबीर सिंह को 7 से 8 फरवरी तक किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पेपर प्रस्तुत करने पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। डॉ सुखबीर सिंह की इस उपलब्धि पर निदेशक डॉक्टर एस के सिंघल ने बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह अवार्ड प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन किया है। डॉक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि 7 से 8 फरवरी को केजीएमयू लखनऊ में 11वीं सेफ एंड सस्टेनेबल हॉस्पिटल सैश की राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस कांफ्रेंस में संस्थान की तरफ से उन्होंने हिस्सा लिया था। डॉ सुखबीर ने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान फैकल्टी की श्रेणी में उन्होंने अपना पेपर प्रस्तुत किया था जिसका विषय डाइटरी सर्विसेज इन हॉस्पिटल रहा।

डॉ सुखबीर  ने बताया कि कांफ्रेंस में इस पेपर को फैकल्टी श्रेणी में काफी सराहा गया और उसे प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने अपने इस पेपर में बताया था कि इन हाउस डाइटरी सर्विसेज में 200 मरीजों पर उन्होंने सेटिस्फेक्शन सर्वे करवाया था। इस सर्वे में बताया था कि डाइटरी सर्विसेज में और क्या बेहतरीन हो सकता है वही इस सर्वे के दौरान मरीज से उनके संतुष्टि के अनुभव भी लिए गए। डॉ सुखबीर ने बताया कि इस सर्वे के परिणामों से पता चला कि मरीजों को डाइटरी सर्विसेज से काफी संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस पेपर को प्रस्तुत करने का उद्देश्य अस्पतालों में डाइटरी सर्विसेज को बेहतर बनाना है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

निदेशक डॉक्टर एस के सिंघल ने डॉ सुखबीर सिंह की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह अवार्ड प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि डॉ सुखबीर सिंह की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है और यह संस्थान के लिए गर्व की बात है। डॉक्टर सिंघल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की डाइट बहुत ही अहम हिस्सा होती है इस प्रकार की रिसर्च से मरीजों की डाइट सुधारने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें मरीजों के हित में अधिक से अधिक रिसर्च करनी चाहिए ताकि हम उन्हें और अधिक बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर पाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...