सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत ने अफगानिस्तान को हराकर क्रिकेट U19 विश्व कप के फ़ाइनल में प्रवेश किया

Indiknow .

भारत ने अफगानिस्तान को हराकर क्रिकेट U19 विश्व कप | Indiknow . भारत ने 4 फरवरी 2026 को खेले गए U19 वर्ल्ड कप - IndiKnow 24x7

भारत ने 4 फरवरी 2026 को खेले गए U19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में भारत ने 311 रनों का पीछा करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा किया। 

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवेरों में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। अफगानिस्तान की ओर से फैसल शिनोजादा (110), उजईरुल्लाह नियाजाई (101*) ने शतकीय पारियाँ खेली। इसके जवाब में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। भारत की ओर से एरोन जॉर्ज (115), वैभव सूर्यवंशी (68), आयुष म्हात्रे (62) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। वैभव सूर्यवंशी ने अबतक सर्वाधिक 15 छक्के लगाए है। एरोन जॉर्ज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत के पास अब अपना छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने का मौका है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। 

कुछ प्रमुख बातें : 

1. भारत ने 311 रनों का लक्ष्य मात्र 41.1 ओवर में हासिल कर लिया, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

2. सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

3. वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 33 गेंदों में 68 रन (स्ट्राइक रेट 206.06) बनाकर भारत को तेज शुरुआत दी।

4. अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा (110) और उजईरुल्लाह नियाजाई (101*) ने शतक जमाए, लेकिन यह भारत की बल्लेबाजी के सामने कम साबित हुए। 

5. भारत पहले ही 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) यह खिताब जीत चुका है और अब उसके पास छठी बार विश्व चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।

6. भारत ने निम्नलिखित वर्षों में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है:

साल कप्तान उपविजेता

2000 मोहम्मद कैफ श्रीलंका

2008 विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका

2012 उन्मुक्त चंद ऑस्ट्रेलिया

2018 पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया

2022 यश धुल इंग्लैंड

7. प्रमुख व्यक्तिगत रिकॉर्ड (Highlights)

सबसे ज्यादा रन (एक टूर्नामेंट): शिखर धवन ने 2004 के संस्करण में 505 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी ने 2026 सेमीफाइनल में मात्र 24 गेंदों में पचासा जड़ा।

वैभव सूर्यवंशी ने 2026 टूर्नामेंट में अब तक 15 छक्के लगाए हैं, जो किसी भारतीय द्वारा एक संस्करण में सर्वाधिक हैं।

हारून जॉर्ज ने 2026 सेमीफाइनल में 115 रन बनाए, जिससे वह शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों की विशेष सूची में शामिल हो गए जिन्होंने नॉकआउट मैचों में शतक लगाए हैं। 

8. टीम के बड़े रिकॉर्ड्स

भारत ने रिकॉर्ड 10 बार फाइनल में जगह बनाई है (2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020, 2022, 2024, 2026)।

2016 से 2026 तक भारत लगातार 6 बार फाइनल में पहुँचा है।

सभी अंडर-19 टीमों में भारत का वनडे जीत प्रतिशत सबसे बेहतर है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...