सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Indiknow, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं प्रस्तुति कौशल को निखारने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहद आकर्षक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि उसे प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की कला भी उतनी ही आवश्यक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और व्यावसायिक कौशल को सशक्त बनाती हैं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया, जिसमें निर्णायक मंडल  के रूप में डॉ कपिल कौशिक,युक्ता कौशिक एवं रीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, विषय की गहराई, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता के आधार पर परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान BCA तृतीय वर्ष की ममता, द्वितीय स्थान BCA द्वितीय वर्ष की उमेश राठी व तृतीय स्थान BCA तृतीय वर्ष के गौरव डबास ने प्राप्त  किया। इन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि अपने साथियों के लिए भी एक प्रेरणा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ.मंजू देवी,डॉ. रवि एवं हरीश की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई, जिसने उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने का मंच प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...