सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कपास की खेती के क्षेत्रफल में आई भारी गिरावट गंभीर चिंता का विषय : अखिल भारतीय किसान सभा

कपास की खेती के क्षेत्रफल में आई भारी गिरावट | अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) की हरियाणा राज्य कमेटी की - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) की हरियाणा राज्य कमेटी की मीटिंग प्रभात भवन में प्रधान बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई । मीटिंग में  कपास उत्पादक जिलों में कपास की खेती के क्षेत्रफल में आई भारी गिरावट पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। और केंद्र सरकार द्वार किए जा रहे खेती में मुक्त व्यापार समझौतों और अन्य समस्याओं को लेकर आगामी आंदोलन की योजना बनाई। 

प्रेस बयान जारी करते हुए किसान सभा राज्य महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि आज यहां आयोजित राज्य कमेटी की बैठक में कपास उत्पादक जिलों जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में कपास के घटते रकबे की चिंताजनक स्थिति के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसके देश और कपास की खेती पर निर्भर लाखों किसानों पर दूरगामी और गंभीर प्रभाव पड़ेंगे। इसे लेकर जून 15 के आस पास राज्य स्तरीय कपास किसानों की कन्वेंशन करेगी । 

राज्य बैठक ने केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर कपास पर लगने वाले 11 प्रतिशत आयात शुल्क को समाप्त किए जाने की कड़ी आलोचना की। कमेटी का मानना है कि यह फैसला पहले से ही संकट झेल रहे कपास उत्पादक किसानों की समस्याओं को और बढ़ाएगा। बैठक में किसान सभा ने अमेरिका के साथ किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौतों का विरोध किया गया है। राज्य कमेटी ने भिवानी और चरखी दादरी के किसानों को उनकी दस महीने लंबी संघर्षपूर्ण लड़ाई में मिली सफलता के लिए बधाई दी। किसानों ने खरीफ 2023 की फसल खराबे के बीमा दावे, जिन्हें क्षेमा इंश्योरेंस कंपनी द्वारा अनुचित रूप से अस्वीकार कर दिया गया था, प्राप्त करने के लिए लंबा संघर्ष किया और अंततः जीत हासिल की।

किसान सभा ने हरियाणा सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों तथा अलग हरियाणा कृषि डिस्कॉम (एग्री डिस्कॉम) बनाने की योजना का भी विरोध करने का निर्णय लिया। कमेटी का मानना है कि यह कदम बिजली क्षेत्र के निजीकरण का रास्ता तैयार करेगा। इस मुद्दे पर आने वाले महीनों में अन्य बिजली उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों के साथ मिलकर संयुक्त आंदोलन चलाने का फैसला किया गया।

बैठक ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी की भी निंदा की और इसे मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता का परिणाम बताया। कमेटी ने कहा कि सरकार की नीतिगत असफलताओं का बोझ आम जनता को उठाना पड़ रहा है। राज्य कमेटी ने बुवाई के महत्वपूर्ण समय पर खाद की कमी पर भी गहरी चिंता व्यक्त की और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

किसान सभा ने कहा कि 17 जून को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक होगी जिसमें आगामी आंदोलन की योजना बनाई जाएगी । बैठक को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर राजेंद्र बाटू,विष्णु,सतबीर,रामफल, जगरोषण ,महिपाल, शरबत, चांद,कपूर ,रणधीर,प्रीत सिंह,बलवान सिंह ,शामिल रहें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...