सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नर्सिंग एक पेशा नहीं, मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम : प्राचार्य प्रो सुनीता सिंह

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पीजीआईएमएस रोहतक के नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को बीएससी नर्सिंग 8वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 7वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उमंग को मिस फेयरवेल, ज्योति को मिस पर्सनैलिटी और प्रीति को मिस ब्यूटीफुल चुना गया। विजेताओं को कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता ने कहा कि कॉलेज का यह बैच हमेशा अनुशासन और सेवा भाव के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। आप जहां भी जाएं, मरीजों की देखभाल और संवेदनशीलता को हमेशा प्राथमिकता दें। प्रो. सुनीता ने 7वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम के दौरान जूनियर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और सीनियर बैच के साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया। 8वें से...

सुनो नहरों की पुकार मिशन सदस्यों को सौंपी गई मूर्तियां भेजी जींद के धाम

Indiknow, रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन सदस्यों को  श्रद्धालुओं द्वारा सौंपी गई देवी देवताओं की मूर्तियों, तस्वीरों , वस्त्र और मंदिरों को जींद जिले के धाम में भेजा गया। जहां पर आस्था से जुड़े धार्मिक सामान का माह की प्रत्येक पूर्णिमा को उचित विधि विधान के साथ निस्तारण किया जाता है। मिशन से जुड़े सभी सदस्य लोगों से प्रतिदिन नहरों पर खड़े होकर अपील करते हैं कि ऐसी कोई भी सामग्री नहरों के पानी में ना डालकर उन्हें सौंप दें‌ ताकि पानी का प्रदूषण भी ना हो और आस्था का भी निराधार ना हो। सुनो नहरों की पुकार मिशन के संस्थापक मुख्य संरक्षक एवं जाट कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ जसमेर सिंह ने बताया कि नवरात्रों के दौरान तथा प्रतिदिन श्रद्धालु देवी देवताओं की खंडित या पुरानी मूर्तियां, तस्वीर, वस्त्र दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों  के साथ बनाए गए स्थान पर रख जाते हैं। इसके अलावा शहर के चौक चौराहों पर रखी गई इन धार्मिक तस्वीरों को गांधी कैंप निवासी गौरव मलिक भी एकत्रित करके यहां सम्मान के साथ रख जाते हैं। जिनको प्रत्येक महीने धाम पर भेजा जाता है। मिशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ रविंद्र नांदल ...

चार मेडल के विजेता रणबीर का 'सुनो नहरों को पुकार मिशन' ने किया स्वागत

Indiknow, रोहतक। दिल्ली में आयोजित नेशनल  मास्टर्स गेम्स 2026 में चार मेडलों के विजेता धावक रणबीर सिंह मलिक का रोहतक पहुंचने पर दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों पर सुनो नहरों को पुकार मिशन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मिशन के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ जसमेर सिंह ने बताया कि धावक रणबीर मलिक  पिछले 3 साल से मिशन के साथ जुड़े हुए हैं। अब तक रणवीर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर 790 मेडल विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं । यह हम सबके लिए बड़े गौरव और सम्मान की बात है।  रणबीर ने बताया कि  दिल्ली में 9 से 12 अप्रैल तक एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा नेशनल मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने 3000 मी रेस् में प्रथम रहते हुए गोल्ड मेडल जीता और 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता और 800 मीटर रेस में भी सिल्वर मेडल जीता तथा 3 किलोमीटर पैदल चाल में भी सिल्वर मेडल जीतकर रोहतक व अपने गांव खरावड़ का गौरव बढाया है। सम्मान समारोह में डॉ जसमेर सिंह, डॉ रविंद्र नांदल, ईश्वर सिंह दलाल, साहब सिंह धामड, मास्टर राजवीर सिंह, कैप्टन जगबीर मलिक, करण सि...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र होगा अधिक समावेशी, महिलाओं को मिलेगा निर्णायक स्थान : मंजू हुड़्डा

Indiknow, रोहतक।  जिला परिषद चेयरपर्सन व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू हुड्डा ने रविवार को अपने कार्यालय से मीडिया के लिए बयान जारी करते हुए कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023' देश की महिलाओं के मान सम्मान का प्रतिक है। मंजू हुड़्डा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण में सशक्त भागीदार और निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।चेयरपर्सन व भाजपा नेत्री मंजू हुडडा ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है,उन्होंने हरियाणा में पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देकर ऐतिहासिक कार्य किया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू किए गये महिलाओ के लिए पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण की बदौलत ही वो आज यहां जिला की प्रथम महिला के रूप में जिला का नेतृत्व कर रही है। चेयरपर्सन मंजू हुड़्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में क...

वरिष्ठ पत्रकार महावीर जैन की जयंती पर 86 दाताओं ने किया रक्तदान

  Indiknow, रोहतक। स्व. महावीर जैन की 66वीं जयंती के अवसर पर श्री महावीर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट व सन फलैग ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा 18वां रक्तदान शिविर बाबरा मौहल्ला स्थित जैन धर्मशाला में लगाया गया है। संचालक राजेश जैन ने बताया शिविर में अति विशिष्ट अतिथि एल.पी.एस. बोसार्ड के एम.डी. समाज सेवी राजेश जैन, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी दिनेश गोयल व पी.एन.बी. के प्रबंधक मनोज मखीजा, अतिथि एम.डी.यू. के प्रोफेसर राज ऋषि ने भगवान गणेश के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित करके रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्त दान शिविर में 86 लोगों ने स्वच्छता से रक्तदान किया। राजेश जैन ने कहां की संसार में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करने से मन प्रजुल्लित और खुशमय रहता है। रक्तदान करना पुन्य का काम है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त की एक-एक बूंद दूसरे को जीवन देता है। इसलिए हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर संचालक राजेश जैन ने 46वीं बार रक्तदान किया।

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक की ओर से ईएनटी एवं डेंटल जांच शिविर का आयोजन

Indiknow, रोहतक। रोटरी क्लब की ओर से सेक्टर प्राइड, एससीओ नं. 3 व 4, सेक्टर में एक सफल ईएनटी एवं डेंटल जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एलपीएस बॉसार्ड और सेक्टर फ्रेंड्स क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अत्याधुनिक मोबाइल हेल्थ बस का उपयोग किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश जैन और विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि गुगनानी द्वारा किया गया। शिविर में क्लब के लगभग 40 सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 40 ईएनटी मरीजों और 30 डेंटल मरीजों की जांच की गई और इन्हें निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने डीजी डॉ. रवि गुगनानी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति ने शिविर के सफल आयोजन पर सहयोगी संस्थानों, अतिथियों और सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त भी किया।  अत्याधुनिक जांच उपकरणों से सुसज्जित बस उपलब्ध कराने के लिए राजेश जैन का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा की रोटरी क्लब ऑफ रोहतक समाज की सेवा के लिए समर्पित है और ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते ...

माता धनपति देवी ट्रस्ट की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित

  Indiknow, रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क पढ़ाई करने के इच्छुक 210 छात्र-छात्राओं की  प्रवेश परीक्षा आयोजित की  गई। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज, सतीश ठेकेदार, गोविंद राम सिंघल, प्रधान नरेश जैन, कुलदीप मित्तल ने पेपर वितरित कर परीक्षा की शुरूआत करवाई। सर्वप्रथम विज्ञान विषय का पेपर तत्पश्चात गणित का पेपर लिया गया। साईंस के पेपर के बाद बच्चों को रिफारेशमेंट बांटी गई। सफल विद्यार्थियों को साक्षात्कार होने के पश्चात ट्रस्ट के परिवार में शामिल किया जाएगा व उन्हें पाठ्य सामग्री कॉपी, किताब, बैग, स्कूल की ड्रैस, जूते, जूराब अथवा निःशुल्क पढ़ाई की पूर्ति करवाई जाएगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथि का पटके की माला व फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर गोविंद राम सिंघल, अजेश गुप्ता, वेद प्रकाश साहनी, दिनेश गर्ग, संजय चावला, रेनू, कविता जांगड़ा, दिनेश गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।