सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र होगा अधिक समावेशी, महिलाओं को मिलेगा निर्णायक स्थान : मंजू हुड़्डा


Indiknow, रोहतक।  जिला परिषद चेयरपर्सन व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू हुड्डा ने रविवार को अपने कार्यालय से मीडिया के लिए बयान जारी करते हुए कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023' देश की महिलाओं के मान सम्मान का प्रतिक है। मंजू हुड़्डा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण में सशक्त भागीदार और निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।चेयरपर्सन व भाजपा नेत्री मंजू हुडडा ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है,उन्होंने हरियाणा में पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देकर ऐतिहासिक कार्य किया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू किए गये महिलाओ के लिए पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण की बदौलत ही वो आज यहां जिला की प्रथम महिला के रूप में जिला का नेतृत्व कर रही है।

चेयरपर्सन मंजू हुड़्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह संवैधानिक संशोधन देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी का राष्ट्रीय संकल्प है। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह कानून लोकतंत्र को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाएगा।चेयरपर्सन मंजू हुडडा ने कहा कि भारत में महिलाओं की भागीदारी मतदान और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व अभी भी अपेक्षाकृत कम है। भागीदारी बढ़ी है, लेकिन प्रतिनिधित्व संतुलित नहीं है,इसी अंतर को समाप्त करने के लिए यह कानून आवश्यक है।जिला परिषद चेयरपर्सन व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  मंजू हुडडा  ने कहा कि वैश्विक और भारतीय अनुभव बताते हैं कि महिलाओं के नेतृत्व में नीतियां अधिक संवेदनशील बनती हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। मंजू हुड़्डा ने यह भी कहा कि जेंडर गैप कम होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था में व्यापक वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं। पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि देश में  करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खोले गए, बड़ी संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और मातृत्व अवकाश में वृद्धि जैसे कदमों ने महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया है।भाजपा नेत्री मंजू हुडडा ने कहा कि हरियाणा में पंचायत स्तर पर  50 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व यह दर्शाता है कि अवसर मिलने पर महिलाएं प्रभावी नेतृत्व देती हैं। अब यही मॉडल संसद और विधानसभाओं में लागू होगा, जिससे नीति निर्माण अधिक जन-केंद्रित और जवाबदेह बनेगा।चेयरपर्सन मंजू हुडडा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023, केवल आरक्षण का प्रावधान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में व्यापक सुधार है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है।मंजू हुड़्डा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की महिलाओं की तरफ से धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा महिला हितेषी कार्यों के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...