Indiknow, रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा के प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन प्राचार्या इंदु सपरा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। फ़रीदाबाद से प्राचार्य एवं जिला उच्च शिक्षा अधिकारी (सेवानिवृत्त) डॉ. सुनीधि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात प्राचार्या द्वारा ‘वार्षिक प्रतिवेदन सत्र 2025-26’ के माध्यम से महाविद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। कुलसचिव डॉ नीलम ने इस कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि, महाविद्यालय की प्राचार्या, उप-प्राचार्या, कुल सचिव तथा समिति प्रभारी द्वारा वार्षिक पत्रिका के प्रथम संस्करण ‘सृजनिका – एक पहल’ का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व का निर्माण करती है, जबकि डिग्री उसका केवल परिणाम है। स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व ...