सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह आयोजित

Indiknow, रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा के प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन प्राचार्या इंदु सपरा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। फ़रीदाबाद से प्राचार्य एवं जिला उच्च शिक्षा अधिकारी (सेवानिवृत्त) डॉ. सुनीधि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात प्राचार्या द्वारा ‘वार्षिक प्रतिवेदन सत्र 2025-26’ के माध्यम से महाविद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। कुलसचिव  डॉ नीलम ने इस कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि, महाविद्यालय की प्राचार्या, उप-प्राचार्या, कुल सचिव तथा समिति प्रभारी द्वारा वार्षिक पत्रिका के प्रथम संस्करण ‘सृजनिका – एक पहल’ का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन  में कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व का निर्माण करती है, जबकि डिग्री उसका केवल परिणाम है। स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व ...

धार्मिक प्रतीकों पर रोक को लेकर विरोध तेज, पूर्व महापौर आशु वर्मा ने जताई कड़ी आपत्ति

Indiknow, गाजियाबाद। देश की प्रमुख आईवियर कंपनी Lenskart द्वारा अपने कर्मचारियों को सिख प्रतीक चिन्ह, तिलक, कड़ा (कलावा) सहित अन्य धार्मिक प्रतीक पहनने पर कथित रूप से रोक लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस निर्णय को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। गाजियाबाद के पूर्व महापौर आशु वर्मा ने इस विषय पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता और आस्था पर सीधा प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और बहुलतावादी देश है, जहां प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं का पालन करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। आशु वर्मा ने अपने बयान में कहा कि किसी भी निजी कंपनी को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने कर्मचारियों की धार्मिक आस्थाओं और प्रतीकों पर रोक लगाए। सिख समाज के पवित्र प्रतीक हों या हिंदू धर्म के तिलक और कलावा, ये हमारी सनातन परंपरा और पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। इनका अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनी ने इस निर्णय को तत्काल वापस नहीं लिया, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।...

भ्रम से बाहर आएं, आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें : प्रदीप चौधरी

अपुष्ट सूचनाओं से बचने व जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद में लागू की गई गृह कर की नई टैरिफ व्यवस्था को लेकर विभिन्न माध्यमों में प्रसारित हो रही अपुष्ट जानकारियों के बीच नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने नागरिकों से संयम एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नई दरें लागू कर दी गई हैं, किंतु अभी सॉफ्टवेयर पर पूर्ण रूप से अपडेट होना शेष है, जिसे निगम द्वारा शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा। ऐसे में आधिकारिक जानकारी आने से पहले किसी भी प्रकार के भ्रम से बचना आवश्यक है। प्रदीप चौधरी ने बताया कि नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन नागरिकों ने पूर्व में हाउस टैक्स जमा कर दिया है, उन्हें नई व्यवस्था के अंतर्गत मिलने वाली राहत का लाभ समायोजन के रूप में आगामी वर्षों में दिया जाएगा, जिससे भविष्य में कर भार कम होगा। नई व्यवस्था के प्रमुख बिंदुओं के अनुसार मकान की आयु के आधार पर छूट का प्रावधान किया गया है। 10 वर्ष तक पुराने मकानों पर 25%, 10 से 20 वर्ष तक पर 32.5% तथा 20 वर्ष से अधिक पुराने मकानों पर 40% तक की छूट मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान करने ...

अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित

Indiknow, रोहतक। अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अम्बेडकर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र के उद्घाटन संबोधन से हुआ। सभी अतिथियों के स्वागत के पश्चात बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में CDLU के पूर्व कुलपति प्रो. विजय कुमार एवं इग्नू से प्रो. कौशल पंवार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉम्पिटिशन कमीशन डेप्युटी डायरेक्टर डॉ. अनिल  तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एमडीयू विधि विभाग के प्रो. सतपाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से बाबा साहेब की समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विचारधारा को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अप...

अधिकारी बाढ बचाव प्रबंधों को 30 जून तक करें पूर्ण : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- बहलबा गांव में महम लिंक ड्रेन पर साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से कंक्रीट की प्रोटेक्शन वॉल का किया जा रहा है निर्माण - रोहतक लिंक ड्रेन के 11 हजार फीट हिस्से को कवर करने के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव सरकार को भेजा स्वीकृति हेतु Indiknow, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों की टीम के साथ जिला में बाढ़ बचाव प्रबंधों का संयुक्त निरीक्षण किया तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न ड्रेनों पर जारी कार्यों को समयबद्ध पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिला की ड्रेनों की सफाई के कार्य को भी निर्धारित अवधि तक पूर्ण करवाया जाये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ बचाव के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है तथा भविष्य में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। सचिन गुप्ता ने सर्वप्रथम जींद रोड़ पर ड्रेन संख्या 8 की सफाई का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन की अच्छी तरह सफाई करवाई जाये ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल प्रवाह में किसी प्रकार का अवरोध न हो। उन्होंने इसके उपरांत बहु अकबरपुर गांव के नजदीक दिल्ली हिसार मार्ग पर लाखनमाजरा लिंक ड्रेन की क्रॉसिं...

मानव एकता दिवसः सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर

Indiknow, रोहतक: जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास्तविक और पावन स्वरूप प्रकट होता है। यह वही स्थिति है जहाँ समस्त भेदभाव स्वतः विलीन हो जाते हैं और करुणा, समरसता तथा सार्वभौमिक भाईचारे का भाव जीवन्त हो उठता है। इसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना को साकार करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जो संपूर्ण मानव जाति को एकत्व, सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश प्रदान करेगा। सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमितजी के पावन सान्निध्य में दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरोवर के सम्मुख ग्राउंड नं. 2 में एक भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जहाँ श्रद्धालु भक्त प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता के अद्वितीय संगम का अनुभव करेंगे। यह पावन अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति का उत्सव होगा, जो प्रत्येक हृदय को ईश्वरीय एकत्व के अनुभव से जोड़ते हुए आंतरिक शांति और संतोष की अन...

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हथियार दिखाकर धमकी देने की घटना हरियाणा की बदहाल कानून व्यवस्था का प्रमाण: डॉ. प्रदीप देशवाल

Indiknow, रोहतक/हिसार: जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. प्रदीप देशवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हिसार में हुई घटना पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए इसकी तीव्र निंदा की है। डॉ. देशवाल ने कहा कि आज हिसार में जिस तरह एक संदिग्ध व्यक्ति ने बिना नंबर प्लेट और काले शीशे वाली गाड़ी को पूर्व उपमुख्यमंत्री के काफिले के आगे अड़ाकर पिस्तौल दिखाई , वह प्रदेश में पनप रहे 'जंगलराज' का जीता-जागता सबूत है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि हरियाणा में एक पूर्व संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति और वाई सुरक्षा प्राप्त नेता की जान को इस तरह खतरा हो सकता है, तो फिर आम नागरिक अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा। डॉ. प्रदीप देशवाल ने हरियाणा सरकार और गृह मंत्रालय को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। पुलिस की वर्दी पहने बिना और संदिग्ध वाहनों का सहारा लेकर डराने-धमकाने की यह कार्यप्रणाली गुंडाराज को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उस कथित पुलिस कर्मी व उसके पीछे के आकाओं प...

रिसर्च ही स्वास्थ्य विज्ञान की रीढ़, एआई से बदलेंगे इलाज के मायने: कुलपति डॉ एच के अग्रवाल

- यूएचएस रोहतक में चौथे रिसर्च कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन  Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चौथे रिसर्च कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन सुश्रुत ऑडिटोरियम, पीजीआईएमएस में किया गया। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम ट्रांसफॉर्मिंग रिसर्च विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: इम्पैक्ट ऑन हेल्थ रखी गई। कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके इसका शुभारंभ किया। मंच पर कुलसचिव डॉ रूप सिंह, निदेशक पीजीआईएमएस डॉ एस के सिंघल, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ एम जी वशिष्ठ, डीन पीजीआईएमएस डॉ अशोक चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल, रजिस्ट्रार हरियाणा मेडिकल काउंसिल डॉ मंदीप सचदेवा तथा ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ पुष्पा दहिया मौजूद रहे।  कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि यह गर्व और सम्मान का क्षण है कि हम इस रिसर्च कॉन्क्लेव के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने देशभर से आए सभी विशिष्ट वक्ताओं, शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति इस कॉन्क्लेव को मूल्यवान बनाती है और स्वास्थ्य...

डॉ. रामेन्द्र हुड्डा बने जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट के प्रधान

Indiknow, रोहतक। जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट के चार पदाधिकारिओं का चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से किया गया। टीचर यूनिट की बैठक में अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामेन्द्र हुड्डा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसी प्रकार अंग्रेजी विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शमशेर तोगड़िया को उप-प्रधान, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु को महासचिव तथा भौतिकी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीतू भारती को कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया एचसीटीसीए के पूर्व प्रधान एसोसिएट प्रोफेसर दयानंद मलिक की देखरेख में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा कॉलेज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी शिक्षक समुदाय की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रिसर्च कॉन्क्लेव की तैयारियां पूरी: कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने लिया जायजा, 17 अप्रैल को सुश्रुत ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले चौथे रिसर्च कॉन्क्लेव कम कॉन्फ्रेंस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने सुश्रुत ऑडिटोरियम पहुंचकर आयोजन स्थल, तकनीकी व्यवस्थाओं और वैज्ञानिक सत्रों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कॉन्क्लेव के दौरान आने वाले देशभर के विशेषज्ञों और युवा शोधकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कॉन्क्लेव की इंचार्ज डॉ पुष्पा दहिया ने बताया कि  देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों जैसे एम्स दिल्ली, आईसीएमआर, निमहंस और टाटा-आईआईएससी से विख्यात प्राध्यापक और विशिष्ट रिसर्चर विद्यार्थियों को रिसर्च के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराएंगे और मार्गदर्शन करेंगे। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ वरुण अरोड़ा ने कहा कि इस कॉन्क्लेव में करीब 600 रजिस्ट्रेशन हो चुकी हैं और 250 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। गेस्ट स्पीकर्स  के तौर पर टाटा-आईआईएससी मेडिकल स्कूल, बेंगलुरु से नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं हेड डॉ. सुंदररमन स्वामीनाथन, निमहंस, बेंगलुरु ...

पूरे एनसीआर में एक समान मासिक न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सीटू का प्रदर्शन

Indiknow, रोहतक : एनसीआर के मानेसर, नोएडा के इलाकों में न्यूनतम मजदूरी बढ़ोतरी की मांग कर रहे सैकड़ो मजदूरों की गिरफ्तारी, पुलिसिया दमन के खिलाफ और पूरे एनसीआर इलाके में एक समान 30000 रुपए मासिक न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सीटू ने शहर में किया जोरदार रोष प्रदर्शन। विरोध कार्रवाई का नेतृत्व सीटू जिला प्रधान प्रकाशचंद्र ने किया।  प्रदर्शन से पहले उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटू  के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव कामरेड विनोद और किसान सभा के प्रदेश महासचिव सुमित ने कहा कि महंगाई की मार झेल रहे मजदूरों ने अप्रैल के पहले सप्ताह में मानेसर की ऑटोमोबाइल कम्पनियों गारमेंटस सहित दर्जनों कम्पनियों के हजारों मजदूरों ने शान्तिपुर्वक आन्दोलन किया। तब जाकर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने अपनी स्वयं की घौषणा को 1 अप्रैल से लागू करने की घोषणा करनी पड़ी। लेकिन सरकार व प्रशासन द्वारा धारा 163 लगाकर 9 अप्रैल को मजदूरों पर दमन की कार्यवाही की गई। जिसमें दर्जनों मजदूर घायल हुए। मानेसर में 20 महिलाओं सहित 61 मजदूरों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नोएडा में...

ईस्माइला 9बी व गांधरा गांवों में चलाया गया तोड़-फोड़ अभियान : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- लगभग 42 एकड़ में विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों में कच्चा रोड़ नेटवर्क, पक्का रोड़ नेटवर्क, 12 नींव व एक निर्माण तोड़ा गया Indiknow, रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव ईस्माइला 9बी व गांधरा में तोडफ़ोड अभियान चलाया गया। सचिन गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान गांव ईस्माइला 9बी व गांधरा में लगभग 42 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कालॉनियों में कच्चा रोड़ नेटवर्क, पक्का रोड़ नेटवर्क, 12 नींव व एक अवैध निर्माण तोड़ा गया। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आ...

नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों में स्थापित वार्ड समितियों के प्रतिनिधियों से किया संवाद

Indiknow, रोहतक : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों में स्थापित की गई वार्ड समितियों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। हरियाणा नगर निकाय नागरिक भागीदारी अधिनियम 2008 के तहत नगर निकाय के वार्डों में वार्ड समितियां गठित की गई है। जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समारोह में उपायुक्त सचिन गुप्ता, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह एवं नमिता सिंह तथा नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा नगर निकायों के वार्डो में स्वच्छता, विकास कार्यों की निगरानी इत्यादि के लिए वार्ड पार्षदों की अध्यक्षता में वार्ड समितियां गठित की गई है। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने सभी पार्षदों व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संदेश को ध्यान से सुना है। उन्होंने कहा कि हमें वार्ड समितियों के माध्यम से सभी कार्यों की निगरानी करनी है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार : फणींद्र नाथ शर्मा

Indiknow, रोहतक : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित श्लोगनों से युक्त प्ले कार्ड लेकर शहर वासियों को अभियान बारे जागरूक किया। प्रदेश के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महंत कालीदास महाराज, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश सचिव एवं पदयात्रा की संयोजिका रेणु डाबला, दीपक निवास हुड्डा ने पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिए महिलाओं द्वारा पदयात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। सरकार द्वारा इस अधिनियम को वर्ष 2029 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में लागू करवाने के उद्देश्य से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया तथा संबंधित अधिनियम के बारे में शहरवासियों को जागरूक किया। यह पदयात्रा स्थानीय अंबेडकर चौक से ...

Anatomy Department Brings Laurels to PGIMS at International Level : Vice-Chancellor Dr. H. K. Aggarwal

Indiknow, Rohtak: The Department of Anatomy at Pt. B. D. Sharma Post Graduate Institute of Medical Sciences has brought international recognition to the institution by demonstrating excellence in academics and research. At the 14th International Conference of the Society of Clinical Anatomists, held in Jaipur from April 2 to 4, 2026, the department secured two prestigious Best Paper Presentation awards, reaffirming its commitment to high-quality research. The conference witnessed participation from over 900 national and international delegates, reflecting its wide academic significance. Vice-Chancellor Dr. H. K. Aggarwal highlighted that during the conference, Dr. Aarti was invited as a distinguished panelist in a special discussion on “Future of Anatomy as a Career.” She received this recognition for her notable contributions in innovative anatomy teaching, integration of virtual dissection techniques, and incorporation of clinical correlations into undergraduate and postgraduate cur...

एनाटॉमी विभाग ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया पीजीआई का मान: कुलपति डॉ एच के अग्रवाल

  Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एनाटॉमी विभाग ने शैक्षणिक एवं शोध उत्कृष्टता का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर संस्थान का नाम रोशन किया है। जयपुर में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल एनाटॉमिस्ट्स के 14वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभाग ने दो बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन पुरस्कार जीतकर अपनी शोध-निष्ठ प्रतिबद्धता सिद्ध की। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में 900 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जो इसकी व्यापक शैक्षणिक महत्ता को दर्शाता है। डॉ एच के अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान “एनाटॉमी में करियर का भविष्य” विषय पर आयोजित विशेष पैनल डिस्कशन में डॉ. आरती को विशिष्ट पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया। डॉ. आरती को यह सम्मान एनाटॉमी शिक्षण में नवाचार, वर्चुअल डिसेक्शन तकनीक और यूजी-पीजी पाठ्यक्रम में क्लिनिकल कोरिलेशन को एकीकृत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने पैनल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एनाटॉमी टीचिंग मॉड्यूल, आधुनिक चिकित्सा शिक्षा में एनाटॉमी के बदलत...

शिशु रोग विभाग को कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने दी बड़ी सौगात

- 80 सीट क्षमता वाले पोस्ट ग्रेजुएट डेमोंसट्रेशन रूम का किया उद्घाटन Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पीजीआईएमएस रोहतक के शिशु रोग विभाग के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने विभाग में नवनिर्मित पोस्ट ग्रेजुएट डेमोंसट्रेशन रूम का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक हाल के शुरू होने से विभाग की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य पीजीआईएमएस को देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में शामिल करना है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। शिशु रोग विभाग में हर साल गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हजारों बच्चे इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि यहां से प्रशिक्षित होकर निकलने वाले बाल रोग विशेषज्ञ क्लिनिकली और एकेडमिकली पूरी तरह सक्षम हों। यह नया डेमोंसट्रेशन रूम उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि य...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाये अनेक कदम : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिए प्रधानमंत्री का व्यक्त किया गया आभार   Indiknow, रोहतक। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सरकार द्वारा इस अधिनियम को वर्ष 2029 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में लागू करवाने के उद्देश्य से 16 से 18 अप्रैल 2026 तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के मुख्यातिथि व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं सम्मेलन की संयोजिका प्रतिभा सुमन व अन्य वक्ताओं ने महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए पारित करवाये गए इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। सभी वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ...

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन निरंतर परिश्रम व समर्पण है अत्यावश्यक : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- मिशन बुनियाद 2026-28 बैच के लिए ओरिएंटेशन व लेवल-3 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित Indiknow, रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मिशन बुनियाद 2026-28 बैच के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और समर्पण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सचिन गुप्ता स्थानीय जेपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद के अंतर्गत वर्ष 2026-28 बैच के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा विभाग द्वारा लेवल-3 परीक्षा का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कुल 219 विद्यार्थियों में से 184 विद्यार्थियों ने लेवल-3 परीक्षा दी तथा ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लिया। मिशन बुनियाद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। कार्यक्रम ...

नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव का कार्यक्रम जारी : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- 13 मई को होगी मतगणना, मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद जारी किए जाएंगे चुनाव परिणाम Indiknow, रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका सांपला (रोहतक) के प्रधान एवं सभी वार्डों के सदस्यों के सामान्य चुनाव-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 10 मई को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान होगा तथा 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जायेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही नगर पालिका सांपला के संपूर्ण क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, जिसकी दृढ़ता से पालना सुनिश्चित की जायेगी। सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका सांपला के प्रधान एवं सभी 16 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पंवार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। महम स्थित सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद कुमार को एक से 16 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा प्रधान पद के चुन...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बारे आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल तक जिला में चलाया जा रहा है प्रचार अभियान : उपायुक्त सचिन गुप्ता

- सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडलियां लोक गीतों के माध्यम से कर रही है जागरूक Indiknow, रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी 28 अप्रैल 2026 तक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान विभागीय भजन पार्टी एवं जिला स्तर पर रखी गई अनुबंधित 6 भजन पार्टियों द्वारा लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों को इस अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।  उन्होने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से गत वर्ष 2023 में संसद में इस अधिनियम को पारित करवाया गया है। सरकार के निर्देशानुसार आमजन को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा लिये जा रहे निर्णयों से अवगत करवाया जा सके।...

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

 कहा, प्रदेश सरकार फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू व पारदर्शी बनाने के लिए है प्रतिबद्ध Indiknow, रोहतक। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज महम, रोहतक व सांपला मंडियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में फसल आवक के चलते मंडियों में अत्यधिक व्यस्तता है, लेकिन प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है और फसल उठान में हो रही दिक्कत को भी दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते दबाव को देखते हुए गेट पास प्रणाली में सुधार किया गया है। अब एंट्री और आउटसाइड गेट पास को अलग-अलग कर दिया गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार होगा और कार्य तेजी से हो सकेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में फसल का सीजन अब कम समय में सिमट गया है, जिससे एक साथ अधिक...

उपायुक्त के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलवाई गई शपथ

Indiknow, रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय श्रीलालनाथ हिंदू कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विद्यार्थियों व स्टाफ के सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वयं सभी प्रकार के नशों से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं सहपाठियों को भी हर प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त भारत के तहत न केवल समुदाय, परिवार, दोस्त, बल्कि खुद को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलवाई गई। क्योंकि परिवर्तन हमारे अंदर से शुरू होता है। इसलिए मिलकर अपने जिला व राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। उपस्थितगण को यह भी संकल्प दिलवाया गया कि वे देश को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय से उमा दीदी, विभाग से अशोक कुमार व विजेंद्र सिंह तथा बहु अकबरपुर स्थित नशा मुक्ति अभियान की टीम मौजूद रही।...

एनेस्थीसिया विभाग का राष्ट्रीय स्तर पर 5 पुरस्कार जीतना गौरव‌ का विषय : कुलपति डॉ एच के अग्रवाल

Indiknow, रोहतक। इंदौर में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित रिसर्च सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजी की 34वीं वार्षिक राष्ट्रीय एवं 5वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘आरएसएसीपीकॉन-2026’ में पीजीआईएमएस रोहतक के एनेस्थीसिया विभाग ने उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन करते हुए पांच राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार अर्जित किए। इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक मंच पर देश-विदेश के 2000 से अधिक एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने सहभागिता की और साक्ष्य-आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किए। सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि निश्चेतन विभाग के चिकित्सकों ने विभागाध्यक्ष डॉ एस के सिंघल के मार्गदर्शन में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करके संस्थान का नाम रोशन किया है, जिसके लिए संस्थान को सभी चिकित्सकों पर गर्व है। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता एवं अनुसंधान-निष्ठ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारे एनेस्थीसिया विभाग के संकाय सदस्यों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर उच्च स्तरीय क्लिनिकल रिसर्च और एविडेंस-बेस्ड प्रैक्टिस का प्रदर्शन किया है। इस प्रकार की वैज्ञानिक सहभागिता...

10वीं बोर्ड परीक्षा में जैड ग्लोबल स्कूल का परिणाम शानदार

  Indiknow, रोहतक। जैड ग्लोबल स्कूल ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त हुई। निदेशक हर्षित गर्ग एवं प्राची गर्ग ने स्कूल की इस उपलब्धि पर बच्चों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की जमकर तारीफ की। उन्होने बताया कि इस वर्ष कुल 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी विद्यार्थी सफल रहे और विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत  रहा । विद्यालय के छात्र  रूद्रांश ने 98.8  अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुनीत काजला ने 98.6% ,  सिद्धि ने 98.4% तथा मानसी जांगड़ा ने 98.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उन्होने बताया कि  कुल 23 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 51 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त 73 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 90 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...