Indiknow, रोहतक। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कुलपति कार्यालय, निदेशक कार्यालय, पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथैरेपी कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, लेक्चर थियेटर-5 सहित कई स्थानों पर चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण किया।
इस अवसर पर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को हमारा नमन है। उन्होंने कहा कि इन शहीदों के बलिदान के बिना हमारा देश स्वतंत्र नहीं हो पाता। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए अपने जीवन को समर्पित करें। डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें