सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची को अद्यतन कराएँ कार्यकर्ता : मयंक गोयल



Indiknow, गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा सभी ने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया । यह जानकारी महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने दी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है । उन्होंने कहा कि आज के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए कि SIR अभियान के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची को अद्यतन कराएँगे । फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण, जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है उन्हें जोड़ना तथा योग्य नागरिकों को मतदान हेतु जागरूक कर वोट बनवाने में हरसंभव सहायता की जाएगी । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने संविधान की मर्यादा, राष्ट्र की एकता और जनभागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया । पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और संगठनात्मक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँ । पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला जागरूक और जिम्मेदार मतदाता होते हैं । उन्होंने SIR अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और अधिकतम मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने, संविधान के मूल्यों की रक्षा करने तथा संगठन के माध्यम से जनसेवा के संकल्प को दोहराया । कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रनीता सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंत्री गुंजन शर्मा, संजीव झा, अश्वनी शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिता शर्मा, प्रीति चंद्रा, ऋचा भदौरिया, अमृता सिंह, सिद्धि प्रधान, सुषमा सिंह, कामेश्वर त्यागी, पंकज भारद्वाज, देवेंद्र गिरी, बलराम रावल, ललित कश्यप, हाजी जमालुद्दीन, बलप्रीत सिंह, राजेंद्र टिटौरिया, वेद प्रकाश जाटव, नीरज त्यागी, राहुल गोयल, राहुल तोमर, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...