Indiknow, पानीपत। हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट जिला पानीपत द्वारा पत्रकारों के लिए आई-कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पानीपत के जिला पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र कुमार रहे।
कार्यक्रम में आर्य महाविद्यालय पानीपत की उपप्राचार्य, पानीपत चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, रविंद्र सैनी, सुभाष बजाज, जिला अध्यक्ष राकेश भ्याना, जिला सचिव सौरभ शर्मा तथा जिला कोषाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पूरे प्रदेश में पत्रकारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा अब तक आर्थिक सहायता के माध्यम से एक दर्जन से अधिक पत्रकारों की मदद की जा चुकी है और भविष्य में भी पत्रकार हित में ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें