Indiknow, रोहतक । गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया । इस अवसर पर सीटीओ डॉ. मंजू शर्मा के कुशल नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों, नारों एवं प्रेरक संदेशों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया गया।
वहीं दूसरी ओर प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा न चौबीसी परिवार द्वारा आयोजित अग्रसैन चौक के पास स्थित पुरानी अनाज मण्डी में 77 वां गणतंत्र दिवस चौबीसी परिवार के सदस्यों द्वारा बडे़ हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रसिद्ध समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, प्रधान विकास गुप्ता एवं सदस्यों ने ध्वाजारोण किया, राष्ट्रीय गीत गाया और सलामी दी। समारोह में 200 के लगभग रंग बिरंगे तिरंगे की तरह गुब्बारे आकाश में छोड़े गये जो एक अदभुत नजारा दिख रहा था। समरोह में बच्चांे ने अपना उत्साह दिखाते हुए भाग लिया। बच्चों ने अपने मुंह पर तिरंगा बनाया हुआ था और सबके हाथों में तिरंगा झंडा था और सभी को एक विशेष संदेश दे रहे थे। मनीष ग्रोवर ने शहीदों को नमन करते हुए कहां की हमें देश के स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए उनकी देश को आजाद करने में अहम भूमिका है और हमें इनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। राजेश जैन ने कहां की हमें अपने सैनिकों का सम्मान करना चाहिए जो दिन रात हमारी रक्षा के लिए भयंकर सर्दी और गर्मी के बावजूद बार्डर पर डटे हुए है और दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। इस अवसर पर चौबीसी परिवार के सभी सदस्य व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें