Indiknow, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आइसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 187/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवरों में मात्र 111 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 63 रन (35 गेंद) बनाए जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन (29 गेंद) रनों का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट (15 रन देकर) लिए। भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन (37 गेंद) की पारी खेली। मार्को जानसेन ने 4 विकेट (22 रन देकर) और केशव महाराज ने 3 विकेट (24 रन देकर) लिए। डेविड मिलर को शानदार 63 रनों की पारी खेलने पर प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें