सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर में योग, ज्ञान और जागरूकता का संगम


Indiknow, रोहतक। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के पाँचवें दिन विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। दिनभर चले कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ प्रातःकालीन योग सत्र से हुआ। स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग के माध्यम से उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया गया। योग ने स्वयंसेवकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

पहले विस्तार व्याख्यान के तहत वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सीमा शर्मा ने “यूनियन बजट सिस्टम एवं टैक्सेशन सिस्टम” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की बजट निर्माण प्रक्रिया, आय के स्रोत, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष करों की संरचना तथा देश की आर्थिक प्रगति में कर प्रणाली की भूमिका को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्थिक जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। दूसरे विस्तार व्याख्यान में वैश्य महिला महविद्यालय से पधारे डॉ. सुशील कुमार जैन ने “साइबर सुरक्षा” विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डेटा चोरी एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित पासवर्ड, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण तथा डिजिटल सतर्कता के उपाय भी बताए।

जबकि सांयकालीन सत्र में नेहरू कॉलोनी में “बेटी बचाओ” विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान समाज की प्रगति का आधार है। स्वयंसेवकों ने नारे और संदेशों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया। इसी क्रम में स्वयंसेवकों ने एनएसएस इंचार्ज डॉ. पिंकी चौहान एवं डॉ. मनीषा कौशिक के मार्गदर्शन में अंध आश्रम में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। गांधी स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पुस्तके भेंट की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...