सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, प्रशिक्षण महाभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, प्रशिक्षण | भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा कविनगर स्थित - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा कविनगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस प्रशिक्षण वर्ग में महानगर सहित तीनों विधानसभाओं के 20 मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन सुदृढ़ीकरण का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षण अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक नरेश तोमर ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक एक माह का विशेष प्रशिक्षण एवं प्रवास अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में महानगर सहित तीनों विधानसभाओं के 20 मंडलों में 24 घंटे का प्रवास कार्यक्रम आयोजित कर बूथ स्तर तक कार्यशालाएं संपन्न कराई जाएंगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जा सके। सांसद अतुल गर्ग ने “पंच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और संगठन की विचारधारा को मजबूती देने का कार्य निरंतर करते रहें। समाज में रहकर निर्बल को बल देने का काम करना है किसी की मदद के उद्देश्य को अपनी दिनचर्या में उतार लें। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित यह वर्ग संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित एवं जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं और आने वाले अभियानों को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में मंचासीन महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सांसद अतुल गर्ग, मुख्य अतिथि नरेश तोमर, पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष आशु वर्मा, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, महेश अग्रवाल, सरदार एसपी सिंह, परवीन पाठक, राजेश त्यागी, रनीता सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्ग में महानगर पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...