Indiknow, रोहतक। पी.जी.आई.एम.एस. के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने विभाग के अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमार और प्रोफेसर डॉ. विनोद चायल के मार्गदर्शन तथा एस.आर.ओ. मनोज सैनी की देखरेख में गांव मकड़ोली कलां में एक मैगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 110 मरीजों की डॉ. अंजलि, डॉ. पलक, डॉ. अदिति, डॉ. विशाल, डॉ. पूजा, डॉ. अमीना, डॉ. मर्फी, डॉ. भावना और डॉ. मेघा आदि की टीम ने जांच की । सभी मरीजों का मौके पर ही इलाज किया तथा सभी दवाइयाँ मुफ्त वितरित की गईं। कैंप में सभी मरीजों का ब्लड शुगर, हृदय व अन्य जांच की गई।
मकड़ोली कलाँ गांव सहित पांच गांव पी.जी.आई.एम.एस. ने गौद लिए हुए हैं। इन गांवों में पी.जी.आई.एम.एस. द्वारा समय-समय पर हेल्थ कैंप लगाया जाता है। इस अवसर पर एस.बी.बी.के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सामूहिक टी.बी. के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया तथा ब्लॉक एजुकेटर सत्यवान बल्हारा ने टी.बी. के लक्षण, उपचार व बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजर राजेंद्र रोहिल्ला, संतोष, सविता, मीना, भान्ती, निर्मला, मंतित, बलजीत व पूजा ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें