Indiknow, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘रंग शक्ति’ कार्यक्रम परिसर में उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक स्टॉल लगाए तथा आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अधिकारों का सशक्त संदेश दिया। छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि रंग शक्ति कार्यक्रम और आगामी होली महोत्सव संदेश देते हैं कि जैसे रंग आपस में मिलकर सौंदर्य और आनंद का सृजन करते हैं, वैसे ही समाज में समानता, सम्मान और सहयोग से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। जब महिलाएँ शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति सुनिश्चित होती है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महिला प्रकोष्ठ इंचार्ज डॉ सीमा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से ही कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका। महाविद्यालय प्रशासन ने महिला प्रकोष्ठ की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर महाविद्यालय उप प्राचार्य डॉ धर्मवीर भारद्वाज, डॉ दलबीर कौशिक, डॉ संतोष शर्मा, डॉ पिंकी चौहान, डॉ मंजू शर्मा, डॉ सुरेंद्र शर्मा, डॉ मनीषा कौशिक, डॉ कपिल कौशिक, डॉ ललित शर्मा, डॉ गीता, डॉ पूजा, डॉ मोहन, डॉ मंजू नांदल, डॉ नीरज, रोहित कौशिक, रवि कौशिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें