सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाई और ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर कार्य करने वाले होते हैं हाई रिस्क की श्रेणी में, ग्राहक भी रहें सावधान



Indiknow, रोहतक। पीजीआईएमएस का गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत हरियाणा राज्य का एकमात्र नोडल ट्रीटमेंट सेंटर है। इसके तहत हेपेटाइटिस बी व सी के संपूर्ण निशुल्क इलाज के साथ-साथ इससे बचाव के लिए भी भरपूर प्रयास किए जा रहे है। इसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति काला पीलिया की चपेट में आ सकता है, उन्हें हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है और इनमें शामिल हैं, काले पीलिया के मरीज के परिजन, हेपेटाइटिस सी, डायलिसिस के मरीज, नशे के टीके लेने वाले, जिन मरीज को शुगर या लीवर पर दबाव हो, उन्हें हाई रिस्क की श्रेणी में रखा जाता है, क्योंकि उन्हें काला पीलिया होने की संभावना अधिक होती है। पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण मल्होत्रा ने बताया की नाई और ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर कार्य करने वाले कर्मचारी भी हाई रिस्क की श्रेणी में आते हैं क्योंकि वे अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहक के किसी प्रकार का कट लगने पर खून के रिसाव से संक्रमण में आ सकते हैं।

बारबर एंड ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग

इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नोडल ट्रीटमेंट सेंटर के इंचार्ज डॉ प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का नाम बारबर एंड ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग दिया गया है। वहीं इसकी थीम है -सुरक्षित रहो सुरक्षित रखो - रखी गई है, अर्थात हमारे नाई भाई और ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाले सभी कर्मचारी काले पीलिये से सुरक्षित रहे और दूसरों को सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में नाई भाइयों तथा ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक जागरूकता कैंप लगाया गया जिसमें उनका निशुल्क काले पीलिए का टेस्ट किया गया और निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही उन्हें एक सुरक्षा किट प्रदान की गई, जिसमें ब्लेड व अन्य  उपकरणों को रखने के लिए कंटेनर और उनमें संक्रमण खत्म करने के लिए केमिकल, पेपर नैपकिन तथा सैनिटाइजर शामिल है। 

ग्राहक भी रहें सावधान 

डॉ प्रवीण मल्होत्रा ने सभी नाई भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वह सभी ग्राहकों को हमेशा नया ब्लेड लगाएं और उस्तरे को सेनेटाइज करें। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एक ग्राहक के जाने के बाद दूसरे ग्राहक की कटिंग व शेव बनाने से पहले खुद के हाथ सेनेटाइज अवश्य करें। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रो. डाॅ. वाणी मल्होत्रा ने बताया कि ब्यूटी पार्लर पर भी कार्यरत कर्मचारियों को यह एहतियात बरतनी चाहिए ताकि काले पीलिया के फैलने का खतरा कम हो जाए।

निशुल्क जांच करवाएँ 

डॉक्टर प्रवीण मल्होत्रा ने कहा कि पूरे हरियाणा से कोई भी नाई एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान पर कार्य करने वाला कर्मचारी आकर काले पीलिए के बारे में जानकारी ले सकता है, अपना निशुल्क टेस्ट करवा सकता है तथा इससे बचाव की निशुल्क वैक्सीन लगवा सकता है। उन्होंने बताया कि पीजीआईएमएस का गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग देश का पहला ऐसा नोडल सेंटर है जिसने बारबर एवं ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाले कर्मचारियों को काले पीलिया से बचने के लिए है अभियान शुरू किया है। डाॅ. प्रवीण मल्होत्रा ने इस अभियान में रोहतक की कई सारी सामाजिक संस्थाओं को भी बुलाया और इस अभियान से जोड दिया है, जिसमें प्रमुख रूप से पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन,एमटीएफसी से नरेश ढल, सुनो नहरों की पुकार डाॅ. जसमेर व उनकी टीम, गांधी स्कूल से नरेश गांधी, हरिओम सेवा दल से विजय खुराना, हम और आप से विवेक मिश्रा, भारतीय विकास परिषद से संतोष, माता धन्नो देवी ट्स्ट से तस्वीर हुड्डा, और श्री श्याम सर्व सेवा परिवार से नीलम बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इन सभी ने प्रण लिया कि वें इस नेक अभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...