Indiknow, गाजियाबाद। भारत मंडपम में कांग्रेस पार्टी के युवा विंग की ओर से की गई कथित आपत्तिजनक हरकत के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, महानगर द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरडीसी राजनगर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित प्रकरण पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान सर्वोपरि हैं। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कभी स्वीकार नहीं करेगा। देश की गरिमा के विरुद्ध की जाने वाली हर साजिश का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में राम त्यागी, संदीप चौधरी, मोनू त्यागी, ओम राजपूत, पुष्पेंद्र गुप्ता, नीरज त्यागी, राहुल तोमर, ललित त्यागी, सचिन त्यागी, आशीष त्यागी, सुनील शर्मा, विकास शर्मा, सौरभ त्यागी, पंकज भारद्वाज, लीलू प्रधान, रॉबिन बढ़ाना, विवेक त्यागी, राहुल त्यागी, आशु गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से भाग लिया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें