Indiknow, रोहतक। हरियाणा के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एसएफआई की 15-सदस्यीय यूनिट कमेटी का गठन हुआ जिसमें कमेटी ने शुभम को अध्यक्ष व उज्जवल को यूनिट सचिव चुना। विक्रम सिंह और प्रानजाल को उपाध्यक्ष तथा राज और नीरज को सह–सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के सदस्य के रूप में अमित, भारत, रवि, रोहित, कार्तिक, दीपक, आर्यन, रेनू, अनंत को सदस्य के रूप में चुना गया।
यूनिट कमेटी गठन के मौके पर राज्य कमेटी की ओर से सचिव सुखदेव तथा जिला कमेटी सचिव अमित पिलाना मौजूद रहे। यूनिट कमेटी का गठन विश्वविद्यालय में छात्रों के समक्ष आने वाले प्रमुख समस्याओं के समाधान करवाने के लिए हुआ। यूनिट कांफ्रेंस के दौरान राज्य सचिव सुखदेव ने संगठन पर बात रखते हुए कहा कि वर्तमान दौर के अंदर छात्र संगठन की बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र पर डबल इंजन सरकार लगातार हमलावर बनी हुई है। जिसके कारण हर साल स्कूल, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की फीस आसमान छू रही है। जिससे आहत होकर मजदूर-किसान परिवारों से आने वाले विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इसके ऊपर काम करते हुए संगठन को मजबूती से आगे लाना होगा। नवनिर्वाचित यूनिट समिति के सचिव उज्जवल ने कहा कि हमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंदर हर साल 10 परसेंट के हिसाब से बढ़ रही फ़ीस के विरोध में छात्रों को लामबंद करके संघर्ष तेज करने होंगे इसके साथ-साथ लगातार विश्वविद्यालय में लगभग टीचर्स के 50 फ़ीसदी पद खाली पड़े हैं। हम संगठित होकर सरकार और मदवि प्रशासन पर दबाव बनाकर संवैधानिक तरीके से स्थाई भर्ती की मांग करेंगे। यूनिट अध्यक्ष शुभम ने कहा की विश्वविद्यालय के अंदर लगातार छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के ऊपर हमले हो रहे हैं। जिसके तहत कैंटीन पर बैठने के लिए कुर्सियां हटवाई दी गयी है। सरकारी कैंटीन को बंद किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें