Indiknow, रोहतक। आई.टी.आई. में स्थित मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में ’संगिनी एग्जीबिशन्स’ द्वारा “हुनर का मंच” का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति व बच्चों के अभिवायक काफी संख्या में मौजूद थे। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया यह कार्यक्रम संस्था की ’द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में’ विशेष रूप से आयोजित किया गया, जिसमें शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन रुपाली मित्तल एवं नेहा जिंदल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को ’द हुनर्स’ की संचालिका विनायिका भाटिया द्वारा प्रायोजित तथा ’बीडीएस प्री-स्कूल’ की संचालिका जयश्री सकुनिया द्वारा सह-प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.पी. करनाल की धर्मपत्नी ममता बिजारणिया विशिष्ट अतिथि वार्ड 14 की पार्षद कंचन खुराना, वार्ड 8 की पार्षद अंजू सैनी, कंटेंट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर नेहा शर्मा, संस्था की प्रधान रूपाली मित्तल ने भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। हुनर के मंच में 100 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 10 तरह की थीम जैसे ड्राईंग, डांस, फैंसी ड्रेस, फायरलैस कुकिंग, सिंगिग पर बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया जिसमें 4 कैटगरी 3 से 5 वर्ष, 6 से 8 वर्ष, 9 से 12 वर्ष तथा 13 से 15 वर्ष की बनाई गई थी। पहले चार स्थानों पर आने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को प्रमाण पत्र व रिफरैशनमंट दी गई। इसमें कई तरह के ड्रा निकाले गए।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विपुल शर्मा, राहुल पॉपर तथा भानुप्रिया ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संस्था की प्रधान रूपाली मित्तल व सभी सदस्यों ने सभी अतिथियों का फूलों के बुके, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में दीपा बक्शी, दिशा, दीपाली, खुशी गुप्ता, सीमा धींगरा, जयश्री सकुनिया, रुचि जैन, विनायिका भाटिया, सुश्री मुस्कान बंसल, एमी, निकिता अहलावत, अंकुश भाटिया (मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स), रजनी वर्मा, शिखा आहूजा (नेचर्स स्टूडियो), टीना बंसल (टीना मेकओवर), श्री मनीष जैन (मोनू बैग हाउस), अनु गोयल (सिस्को लेजर), विकास अहलावत (बॉल इन बाउंस), मधुर सागर गुप्ता, नरेश मित्तल, मिष्टी मित्तल, ऋतु जिंदल एवं ज्योति जैन सहित अन्य सहयोगियों का अमूल्य सहयोग रहा।
सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन
Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें