Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति प्रोफेसर डॉ. एच. के. अग्रवाल उपस्थित हुए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज में व्याप्त अन्याय, भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। निदेशक डॉ. एस. के. सिंघल ने कहा कि हमें गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है, जिससे एक बेहतर, समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। डॉ अशोक राठी ने बताया कि कार्यक्रम में आर के रंगा, डॉ दिनेश निंबड़िया, डॉक्टर भूप सिंह और डॉक्टर मंगल सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखें। डॉ विनोद मेहरा ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसके विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डॉ संत प्रकाश ने रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होंने हमेशा समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. संत प्रकाश के अतिरिक्त डॉ. अशोक राठी, डॉ. विनोद चायल और डॉ. विनोद मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें