सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राघवेंद्र संकल्प यात्रा के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ का आयोजन


Indiknow, रोहतक। राघवेंद्र संकल्प यात्रा के अंतर्गत सम्पूर्ण हरियाणा में चल रही भव्य सुंदरकांड पाठ श्रृंखला के क्रम में कम्युनिटी सेंटर मॉडल टाउन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जैन, एम.डी., एल पी एस बोसार्ड व रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

सुंदरकांड का मधुर एवं भावपूर्ण पाठ कथावाचक स्वामी शंकरानंद जी महाराज द्वारा, महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती जी महाराज  के सानिध्य में किया गया। उनके ओजस्वी एवं भक्तिरस से परिपूर्ण पाठ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। अपने संबोधन में राजेश जैन ने कहा कि राघवेंद्र संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त भारत, स्वदेशी अपनाओ–देश बचाओ तथा गौ हत्या बंद हो जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जन-जागरूकता फैलाना है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

स्वामी शंकरानंद जी महाराज ने भी अपने संदेश में धर्म, संस्कार और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं ऊर्जा से भरपूर रहा। कार्यक्रम के आयोजक नवीन सचदेवा, दीपू नागपाल, निखिल अग्रवाल थे। इस अवसर पर राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...