Indiknow, रोहतक/झज्जर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की रोहतक-झज्जर जिला कमेटी की मिटिंग शहीद जसवीर स्मारक शीला वाईपास में कामरेड जगमती सांगवान की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमें देश, प्रदेश व जिला के ज्वलन्त मुद्दों को लेकर आने वाली 24 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान मे जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान जिला सचिव कामरेड सतवीर सिंह ने किया। मिटिंग को पार्टी के राज्य सचिव एवं केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड प्रेमचंद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज केन्द्र की मोदी नेतृत्व वाली भाजपाई सरकार अमेरिकन साम्राज्यवाद, ट्रम्प सरकार के सामने घुटने टेक कर अपने देश की स्वतंत्र विदेश नीति को छोड़कर कर व्यापार समझोते व डील कर रही है तथा अपने देश के स्वाभिमान को दाव पर लगा रही है। उन्होंने बिजली-बिल 2025, बीज-बिल, मजदूर विरोधी लेबर कोड की कड़ी आलोचना करते हुए तुरन्त रद्द करने की मांग की। संविधान, लोकतंत्र व संस्थाओ पर हमला देश की जनता सहन नहीं करेगी, यह बात 12 फरवरी की सफल हड़ताल ने साबित किया जिसमें 30 करोड़ से ज्यादा मेहनत कश अवाम ने भाग लेकर साबित किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य की नायब सैनी सरकार हर मोर्चे पर विफल है चाहे रोजगार का सवाल हो, किसानो के मुआवजे का स्वाल हो, कानून व्यवस्था का मसला हो, महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा का हो, दलितों और अल्पसंख्यक पर हमले का हो, मनरेगा के तहत जो मजदूरो व गाव के गरीब लोगो को काम नही दिया जा रहा।पिछले 11 साल से लाखों-लाख संगठित व असंगठित मजदूरो का न्युनतम वेतन नहीं बढाया जा रहा,स्कीम वर्करो का भयंकर शोषण हो रहा है।अतः माकपा राज्य भर मे जन आक्रोश रैली के लिए जोरदार अभियान चलाकर कर हजारों-हजार लोग लेकर जाएगी । जिला सचिव कामरेड सतवीर सिंह ने कहा दो जत्थे प्रदेश भर में चलाऐगे। गांव-गांव बस्ती-बस्ती शहर-शहर मे जाऐगे। बैठक मे मजदूर नेता विनोद, प्रकाश चन्द्र, रामचन्द्र बैसी,किसान नेता सुमित, मास्टर बलवान सिंह, महिला नेता राजकुमारी, किरण देवीझझर,मुकेश बहादुर गढ,एडवोकेट रामचन्द्र सिवाच सहित अन्य नेताओ ने समर्थन किया। कामरेड जगमती सांगवान ने सभी किसान, जनमोर्चो तथा मेहनतकश तबकों से रैली मे बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा कहा कि आज जनविरोधी नीतियो का विकल्प वामपंथ है । साम्प्रदायिक व जातिवादी व नफरत की बातो को छोड़कर आपसी भाईचारे को मजबूत करे तथा धर्मनिरपेक्ष मुल्यो से ही देश मजबूत होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें