Indiknow, रोहतक। पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसन विभाग ने प्रोफेसर डॉ वरुण अरोड़ा और डॉ हिमानी की देखरेख में खेड़ी साध गांव में एक मेगा हैल्थ कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में लगभग 140 मरीजों का इलाज किया गया, जिसका शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ नीलम कुमार ने रिब्बन काट कर किया । डॉ वरुण अरोड़ा ने बताया कि कैंप में सभी मरीजों के वजन की जांच कर उन्हें को मुफ्त दवाई, चश्मा आदि वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर 40 वर्ष की उम्र के बाद, अपने स्वास्थ्य के मध्य नजर वर्ष में एक बार अवश्य जांच करवानी चाहिए।
इस कैंप में डॉ विदिप्ता, डॉ विदांत, डॉ पलक, डॉ निशा दलाल, डॉ आंचल, डॉ सोनाली आदि की टीम ने सभी का मौके पर ही इलाज किया और उन्हें और सभी प्रकार की दवाईयां मुफ्त वितरित की गई। डॉ जागृति, डॉक्टर शुभांशी, डॉक्टर प्राची आदि की टीम ने ग्रामीणों के दांतों का मौके पर ही इलाज किया। डॉ नीलम कुमार ने बताया कि मेगा हैल्थ कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है। इस कैंप के माध्यम से पांच गांव - खेड़ी साध, मकड़ोली खुर्द, मकरौली कला, भैयापुर,लाढोत, भैयापुर गांव में स्वास्थ्य जांच और इलाज प्रदान किया गया।
ब्लॉक एजुकेटर सत्यवान बल्हारा ने बताया कि इन सभी पांच गांव में फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत हर वर्ष मेगा हेल्थ कैंप लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में आज खेड़ी 7 गांव में कैंप लगाया गया था तथा 19 मार्च को लाढ़ोत गांव में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा हैल्थ कैंप को सफल बनाने में हैल्थ सुपरवाईजर श्री सत्यवान, रोहतास, सुखदेव, श्रीमती शांती, मीना, मंजीत, सुदेश कुमार और गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें