सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पं श्रीराम शर्मा विचार मंच ने पगड़ी से सम्मानित कर मनाई फूलों वाली होली


Indiknow, रोहतक ।रविवार को नया बस स्टैंड के पास पं श्रीराम शर्मा पार्क व प्रतिमा स्थल पर विचार मंच की तरफ से होली मिलन समारोह व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पं श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी व संविधान निर्माण सभा के सदस्य पं श्रीराम शर्मा के नाम से पार्क व उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की गयी है।पिछले चार दशक से सामाजिक कार्य करने पर सर्व समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा सर्व समाज की तरफ से पगड़ी भी डॉ अशोक दीक्षित को पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ अशोक दीक्षित ने बताया कि विचार मंच के द्वारा फूलों वाली होली मिलन समारोह  व दानवीरो,संघर्षशील साथियो को सम्मान पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया है।डॉ अशोक दीक्षित ने बताया की पं श्रीराम शर्मा विचार मंच के द्वारा होली मिलन समारोह सादगी, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंगों की होली नहीं, बल्कि केवल फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में सभी सदस्यो ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, भाईचारे व एकता का संदेश दिया। डॉ दीक्षित ने बताया कि आज उन सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने पं श्रीराम शर्मा की आदमकद प्रतिमा व शोधपीठ में चंदा देकर अपना सहयोग दिया था। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद विश्विद्यालय रोहतक में पं श्रीराम शर्मा  शोधपीठ स्थापित करने के लिए समाज द्वारा 14 लाख और कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा द्वारा 11 लाख का सहयोग किया गया है। डॉ अशोक दीक्षित ने पं श्रीराम शर्मा की प्रतिमा व पार्क का नाम करवाने वाले योद्धाओं को सम्मानित पत्र देकर सम्मानित किया। इस मोके पर हरियाणा ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सतीश गौतम,पं श्रीराम शर्मा के पौत्र मंच अंशु शर्मा, कुलदीप शर्मा ,रणधीर भारद्वाज, ईश्वर मलिक,धर्म सिंह प्रजापति, सत्यवान राजा,राजकुमार शर्मा, सतीश प्रकाश पहरावर, इंद्र शर्मा ,अनूप डागर,डॉ जयपाल शर्मा,डॉ जयनारायण शर्मा,सुरेश जयहिंद,चित्रलेखा शर्मा,नवीन शर्मा,नरेश भारद्वाज, ज्ञानीराम भारद्वाज, प्रधान खुशीराम शास्त्री ,डॉ सुरेश नांदल, चेयरमेन एडवोकेट सतीश कौशिक, इंद्र भारद्वाज ,डॉ महेंद्र दीक्षित, नफे सिंह कौशिक, नवीन दीक्षित,विनोद शर्मा,आनंद शर्मा ,नरेंद्र वत्स,नरेश गौड़,संजय गौड़,रामलखन शर्मा,अमन शर्मा,सुरेश कौशिक समेत अनेको सदस्य मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...