सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाल संस्कार एवम् साईकिल पारितौषिक वितरण समारोह का आयोजन

Indiknow, रोहतक। माता धनपति  देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में  महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल संस्कार एवम् साईकिल पारितौषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मिडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि प्रतिनिधि डी.ई.ओ. कलानौर संजय हुड्डा , प्रेसिडेंट रोटरी क्लब रोहतक सुमन बंसल, रोटरी क्लब सदस्य सोनिका गर्ग प्रेसिडेंट सहेली क्लब रोहतक आशा जैन एवं पूर्व प्रेसिडेंट सहेली क्लब रोहतक मीरा बंसल ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किय।। ट्रस्ट के पदाधिकारियो  ने मुख्य अतिथिओ का पटका  व बैज लगाकर स्वागत किया। ट्रस्ट के बच्चों ने मुख्य  अतिथि  के सम्मान में स्वागत गान  गाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब एवं सहेली क्लब के सहयोग से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं  को पारितोषिक स्वरुप साईकिल वितरित की। ट्रस्ट के चेयरमैन  हरी प्रकाश गुप्ता ने बताया वर्ष 2025 में ट्रस्ट में शिक्षित विद्यार्थी अनुभव तिवारी  का एडमिशन आई.आई.टी. धारवाड़ में हुआ है  तथा साहिल शुक्ला  ने वर्ष 2026 की जे.ई. मेन परीक्षा में 97 पर्सनटाइल अंक प्राप्त किये है। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट द्वारा शिक्षित दो विद्यार्थियों का एम.बी.बी.एस. में एडमिसन हुआ है। ट्रस्ट में शिक्षित कुमारी परम जांगड़ा ने सी.ए. (ईन्टर) की परीक्षा पास की। अपने सम्बोधन में मुख्य  अतिथि ने ट्रस्ट में पढ़ रहे सभी 273 छात्र-छात्राओं के उज्जवल  भविष्य की कामना की और बताया कि माता-पिता तथा गुरुजनों का सम्मान करने को कहा आशा जैन कि कहा कि ट्रस्ट इन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे कर महान  कार्य कर रहा हैप् ये छात्र-छात्राएँ विभिन्न विद्यालयों में अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान  प्राप्त कर ट्रस्ट का नाम रोशन कर रहे हैं तथा नए समाज के लिए तैयार होकर समाज में  जागृति लाने का कार्य कर रहे हैं।

गोबिंद राम ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अथिति तथा उपस्थित अन्य अथितियों के द्वारा समाज में किये जा रहें कार्यो की भूरी- भूरी प्रशंसा की  मंच का संचालन  कैप्टन सतीश भारद्वाज ने किया व ट्रस्ट की प्रगति रिपोर्ट छात्रा कुमारी दीक्षा प्रस्तुत की।   मंच से यह घोषणा हुई कि शिक्षा सत्र 2026-2027 में कक्षा तीसरी व कक्षा चैथी  में 20-20 बच्चों का एडमिसन “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2025  में 100 नए मासिक सदस्य बनाने के निर्धारित लक्ष्य में  से 60 नए मासिक सदस्य बनाए गए है  ट्रस्ट आप सभी से अपेक्षा करता है कि आप स्वयं तथा अपने परिचित को मासिक सदस्य बनाकर अथवा अपनी नेक कमाई में से एकमुश्त दान देकर पुण्य के भागी बनें। यह एक महान यज्ञ है, इसमें अधिक से अधिक आहुति डालकर पुण्य के सहभागी बनें।

कार्यक्रम के दौरान हरिप्रकाश गुप्ता, अजेश गुप्ता, गोबिंद राम सिंगल,  वेद प्रकाश साहनी, पुष्पलता आहुजा, संजय चावला , मुकेश मंगल, ओम प्रकाश  विरमानी, कुलदीप मित्तल , अजय जैन, नरेश जैन, सुशील गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, लोकेश जैन, डी.के.जैन,  सुरेश तायल, सतीश ठेकेदार, मीरा बंसल, सुमन बंसल, वीणा बंसल, सुनीता सिंगला,आशा जैन, वंदना जैन, कविता चित्रा,पूजा जिंदल, रेखा मंगल, रेणु गुप्ता,रेखा गोयल, कमलेश गुलाटी ट्रस्ट की प्राचार्य कविता जांगड़ा , प्रदीप रोहिल्ला, नीलम तिवारी इत्यादि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...