सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉलीबुड सिंगर पर भड़के नवीन जयहिंद कहा, लड़कियों को लेकर गाने में भरी अश्लीलता

Indiknow, रोहतक।  बॉलीवुड सिंगर एवं रैपर बादशाह के आए नए गाने 'टटीरी...' को लेकर नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद भड़क गए। उन्होंने कहा कि गाने में हरियाणा रोडवेज की बस का प्रयोग किया गया है। साथ ही लड़कियों से स्कूल ड्रेस में बस के ऊपर डांस करवाया, गाने में काफी अश्लीलता परोसी गई है, जो गलत है और इसको लेकर प्रबुद्ध समाज को आवाज उठानी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस का प्रयोग एक गाने में रैपर बादशाह ने किया है, जिसके ऊपर लड़कियों को सरकारी स्कूल की ड्रेस में नचाया है। साथ ही गाने के बोल भी अश्लील है, जिसको लेकर तुरंत हरियाणा सरकार को हस्तक्षेप करते हुए बादशाह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

विधानसभा में उठानी चाहिए आवाज : नवीन जयहिंद ने कहा कि विधानसभा का सत्र चला हुआ है। ऐसे में विपक्ष के विधायकों को विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाना चाहिए। हरियाणा की बहन बेटियों के लिए एक व्यक्ति द्वारा अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिसके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि 3-4 लड़कियों के फोन आए है, जो फोन पर रोने लगी। लड़कियों ने बताया कि रास्ते में कुछ युवक उन्हें गाना गाकर छेड़ रहे हैं। क्योंकि गाने में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। गाना बनाने वाले बेवकुफ नहीं है, जानबुझकर हरियाणा की लड़कियों को लेकर यह गाना बनाया गया है।

परिवहन मंत्री को लेना चाहिए संज्ञान: नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस का प्रयोग गाने में किया गया, इस मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज को संज्ञान लेना चाहिए। उनके विभाग की बस को कोई कैसे अश्लील गाने के लिए प्रयोग कर रहा है। कल को कोई अश्लील फिल्म बनाकर हरियाणा रोडवेज को बदनाम कर सकता है।

शिक्षामंत्री करवाए मामले में जांच : नवीन जयहिंद ने कहा कि इस मामले में शिक्षामंत्री को भी जांच करवानी चाहिए कि कौन से स्कूल की लड़कियों को स्कूल ड्रेस में बस के ऊपर नचाया गया है। यह गाने की वीडियो कहा शूट की गई है, इसको लेकर भी जांच होनी चाहिए। साथ ही सभी सरपंच, विधायक, नेता व मंत्रियों के साथ सामाजिक संगठनों को भी आवाज उठानी चाहिए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...