सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लूमिंगथॉन वॉकाथॉन का सफल आयोजन

Indiknow, रोहतक। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रोहतक ब्लूमिंगडेल द्वारा एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से ब्लूमिंगथॉन वॉकाथॉन का सफल आयोजन सुभाष चौक पर किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकाथॉन का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर पूर्व सह्कर्तिया मंत्री मनीष ग्रोवर, राजेश जैन (एमडी, एलपीएस बोसार्ड), डॉ. अरुण नरूला, समाज सेवी सुशील बंसल, एकता सिंधु और सत्यपाल सिंधु ने वॉकाथॉन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान हर ओर संस्था का नारा “सशक्त नारी, सशक्त समाज” गूंजता रहा। नृत्य, संगीत और उत्साह के माहौल में वॉकाथॉन को फ्लैग ऑफ किया गया। 

यह वॉक मानसरोवर पार्क से शुरू होकर बजरंग भवन व मॉडल टाउन से होते हुए मेडिकल मोड़ पर समाप्त हुई। प्रतिभागी पूरे जोश के साथ वॉक में शामिल हुए और लगभग आधे घंटे में एंड प्वाइंट तक पहुंचे। अपने संबोधन में राजेश जैन ने कहा कि “शिव ही शक्ति हैं और शक्ति ही शिव है। शक्ति के बिना शिव भी अधूरे हैं। महिला ही दुर्गा स्वरूपा और शक्ति का प्रतीक है, जिसके बिना किसी भी सृजन की कल्पना संभव नहीं है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।” आईडब्ल्यूसी ब्लूमिंगडेल रोहतक की अध्यक्ष सिल्की बंसल ने कहा, “महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज की प्रगति की मजबूत नींव है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और एकजुटता की भावना को सशक्त बनाना चाहते हैं।” आज महिला दिवस के अवसर पर रोहतक में पहली बार इनर व्हील क्लब की ओर से ऐसा आयोजन किया गया, जिसे प्रेसिडेंट सिल्की बंसल ने कर दिखाया। उनके इस प्रयास ने कई महिलाओं को घर से निकलकर आत्मविश्वास और खुशी के साथ इस दिन को मनाने का अवसर दिया। चाहे वे टीचर हों, डॉक्टर, नर्स, पुलिस, बैंक ऑफिसर, स्टूडेंट, बिजनेस वुमन या होममेकर — सभी ने एक साथ आकर महिला दिवस को गर्व और उत्साह के साथ मनाया। यह रोहतक के लिए गर्व की बात है कि इतनी सारी महिलाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें सम्मान, समानता और एकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सखी क्लब, पानाचे क्लब, ज़िन्निया क्लब, स्कॉलर्स रोज़री, पठानिया स्कूल, बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर व पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों का पूरण सहयोग रहा इस अवसर पर  संध्या जैन, मनीषा अग्रवाल, समृद्धि जैन, शिम्पी जैन, डॉ. राशि, डॉ. ताशी, अर्पण, अर्पिता, ज्योति सूद, स्वाति जुनेजा, मंशा, दिव्या मलिक, वर्निता, प्रतिभा, करीना, कृतिका, पूजा बंसल, सरुचि, ईशा नरूला  आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...