सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधिवेशन उपरांत सद्गुरू रितेश्वर महाराजा के सान्निध्य में होगा होली मिलन समारोह : सुभाष तायल


Indiknow, रोहतक। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का आगामी 7 मार्च को वृंदावन में आयोजित होने वाला प्रदेशस्तरीय अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है। ये जानकारी देते हुए समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि वृंदावन के दिल्ली श्रीधाम रुक्मणी विहार में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में प्रदेशभर की नब्बे विधानसभाओं से समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने अपना पंजीकरण सुनिश्चित करवाया है। भारी संख्या में हुए पंजीकरणों को देखकर स्वत: ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस आयोजन के प्रति वैश्य समाज में कितना उत्साह है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में पहुंचने वाले सभी वैश्यजनों के लिए आवास एवं भोजन जैसी सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर लिया गया है और ये सुनिश्चित किया गया है कि वृंदावन में पहुंचने वाले सभी अतिथियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़ें। उन्होंने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए भी सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के पश्चात प्रतिभागियों को वृंदावन धाम के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन भी करवाए जाएंगे, जिससे सामाजिक विमर्श के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभूति का भी अवसर प्राप्त होगा।    

आयोजन में पहुंचने वाले अतिथियों की जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने बताया कि अधिवेशन के पश्चात रंग रस एवं होली मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में श्री रामकृष्ण इंटरनेशनल के अध्यक्ष स्वामी गुरू पूज्य महेन्द्र दास जी महाराज बतौर मुख्यातिथि अपना पावन सान्निध्य प्रदान करेंगे तथा इससे पूर्व अधिवेशन में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा नेता पंकज जैन, युवा नेता एवं समाजसेवी नवीन गोयल, उद्योगपति एवं समाजसेवी वासूदेव गर्ग, राष्ट्रीय नवचेतना मंच के अध्यक्ष विजय सोमाणी बतौर अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी। अग्रवाल वैश्य समाज का ये अधिवेशन न केवल संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी, बल्कि समाज के भविष्य की रूपरेखा तय करने में भी मील का पत्थर साबित होगी। वैश्य समाज के लिए यह आयोजन एकता, चिंतन और नवसंकल्प का सशक्त मंच बनेगा।

कार्यकारी अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन के दौरान संगठन का 9वां द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव के माध्यम से संगठन को नेतृत्व मिलेगा, जो आगामी दो वर्षों तक समाज की गतिविधियों का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने और नेतृत्व को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...