Indiknow, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जो सभी धर्मों एवं संप्रदायों के लोग मिलजुलकर मनाते हैं। यह त्यौहार हमें प्यार एवं स्नेह का पथ पढ़ाता है। खुशियों के रंग सभी ओर बिखर जाते है। इसके पश्चात होली के पारंपरिक एवं बॉलीवुड के गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया । सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ गीता रानी, डॉ विनोद कुमार, डॉ सविता शर्मा, डॉ मोना मल्होत्रा, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, पूनम अत्री, विनोद, पवन, निधि, पूनम, राखी आदि उपस्थित रहे।
सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन
Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें