सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पानीपत रिफाइनरी के ठेका निर्माण श्रमिकों के समर्थन में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन



Indiknow, रोहतक। पानीपत रिफाइनरी के ठेका निर्माण श्रमिकों के समर्थन में मजदूर संगठन सीटू,सर्व कर्मचारी संघ, किसान सभा समेत कई संगठन के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री को अपना ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन से पहले सभी कार्यकर्ता स्थानीय मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और सर्व कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष कर्मबीर सिवाच और सीटू नेता संजीव सिह की संयुक्त अध्यक्षता में सभा आयोजित की। विरोध कार्रवाई का संचालन सीटू जिला अध्यक्ष प्रकाशचंद्र ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटू प्रदेश सचिव कामरेड विनोद ने कहा कि पानीपत रिफाईनरी में उत्पादन, मैंटिनेंस से लेकर नए प्रोजैक्टों के निर्माण के काम का बहुमत हिस्सा ठेका मज़दूर ही करते हैं। जहां इंडियन ऑयल के पे-रोल पर कर्मचारियों की संख्या मुश्किल से 1000 है, वहीं ठेका मज़दूरों की संख्या 30 हज़ार के करीब है। 1998 में 6 एमएमटीपीए से बढ़कर उत्पादन आज 25 एमएमटीपीए पहुंच चुका है। 21 फरवरी को प्लांट के भीतर चेन पुलिंग के दौरान हुई दुर्घटना में 3 मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रबंधन और ठेकेदार ने एंबुलेस से मज़दूरों को अस्पताल तक पहुंचाया तक नहीं। इस घटना के बाद 23 फरवरी की सुबह सभी मजदूरों ने ज़ोरदार हड़ताल शुरू कर दी। विनोद ने कहा कि  8 घंटे काम, ओवरटाइम, नियमित वेतन भुगतान और कार्यस्थल पर शौचालय, पेयजल, कैन्टीन आदि बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की  प्रमुख मांगें कोई नई मांग नहीं थी। ये सब और कुछ नहीं बल्कि वही हैं जो कि देश के मौजूदा श्रम कानूनों में दर्ज है। उन्होंने कहा  कि  मज़दूर भी इंसान है और इंसान की तरह जीने का पूरा हक है। सभी वक्ताओं ने पानीपत रिफाइनरी के मजदूरों के प्रति एकजुट प्रकट करते हुए कहा कि इस जायज संघर्ष में पूरे हरियाणा के तबकों को आगे जाकर आंदोलन का सहयोग करना चाहिए।

सभा के बाद सभी कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीआरओ प्रमोद चहल के माध्यम से ज्ञापन भेजा। विरोध कार्रवाई को संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह, किसान सभा के राज्य सचिव सुमित, सर्व कर्मचारी संघ के संगठन सचिव जयबीर चहल, जिला सचिव मनजीत पांचाल, भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेता रमेशचंद्र, किशोर व सतनारायण, आशा वर्कर्स यूनियन की नेत्री कमलेश, कर्मचारी नेता जोगिंदर दलाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जगपाल सांगवान, ओमप्रकाश कादियान, छात्र नेता अमित पिलाना व रोहित ने भी संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल एजुकेशन में नई उपलब्धि

 Indiknow, रोहतक।  पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएसआर) के दो फैकल्टी सदस्यों ने मेडिकल एजुकेशन में एक नई उपलब्धि हासिल की है। डॉ आरती और डॉ कमल ने श्री बालाजी विद्यापीठ, पांडिचेरी से एमएचपीई (मास्टर्स इन हेल्थ प्रोफेशनल्स एजुकेशन) का 2 वर्षीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि यह दोनों फैकल्टी सदस्य यूएचएसआर के पहले सदस्य हैं जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में यह कोर्स किया है। डॉ आरती और डॉ कमल ने बताया कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें मेडिकल एजुकेशन में नई तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और वे इसे अपने शिक्षण और अनुसंधान में लागू करेंगे। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल व निदेशक डॉ एसके सिंघल ने भी डॉ आरती और डॉ कमल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि यूएचएसआर के लिए गर्व की बात है और वे इस तरह की और उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि...

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इस वर्ष देगा 250 करोड़ की स्कॉलरशिप

 Indiknow, रोहतक।  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के फाउंडर कुलपति एवं फिलवक्त कुलाधिपति के सलाहकार डॉ आर एस बावा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को 250करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए इस सत्र में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप शतप्रतिशत तक हो सकती है। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्ति संबंधी अन्य नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस 250 करोड़ की स्कॉलरशिप में से 200 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के लिए और शेष 50 करोड़ की राशि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के लिए आबंटित की गई है। गत वर्ष यह राशि क्रमशः 170 करोड़ व 30 करोड़ रुपए थी।

एमडीयू रोहतक ने जीता नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट खिताब

  -फाइनल में जीएनडीयू अमृतसर को 6 विकेट से हराया Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (महिला) टूर्नामेंट मेजबान टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एमडीयू की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एमडीयू की वंदना मैन ऑफ द मैच बनी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने बेहतरीन संतुलन, अनुशासित खेल और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर की टीम उपविजेता रही। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया और कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट का निरंतर विकास देश में खेल सं...