Indiknow रोहतक। अखिल भारतीय जाट सुरमा स्मारक महाविद्यालय की 80 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 6 अप्रैल को कॉलेज के खेल मैदान में की जाएगी। प्रतियोगिता के संरक्षक एवं कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं।
प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक जाट शिक्षण संस्था रोहतक के प्रधान श्री गुलाब सिंह दिमाना रहेंगे। कॉलेज खेल बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर बलराज देशवाल रहेंगे। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ सुखबीर सिंह प्रतियोगिता के सचिव रहेंगे । उन्होंने बताया कि बिनिज ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर 20 से अधिक प्रतियोगिताओं में कॉलेज के खिलाड़ी,विद्यार्थी और कर्मचारी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें