Indiknow, रोहतक। ऑनलाइन काम, काटे गए मानदेय और घोषित बढ़ोतरी लागू न करने संबंधित मांगों के समाधान को लेकर जिले की आशा वर्करों में सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया और समस्याओं का समाधान न होने पर आगामी 9 मई को स्वास्थ्य मंत्री के मंडी अटेली आवास पर प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया ।
प्रदर्शनकारी आशाओं को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद और यूनियन कोषाध्यक्ष अनीता भाली ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री से समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता की मांग कर रही है। परंतु स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्री बनने के बाद आजतक आशा वर्कर्स की समस्याओं को नहीं सुना है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर आशा वर्कों की मीटिंग बुलाकर 14 वर्ष 15 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। आशाओं को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। विभाग द्वारा आशाओं पर 14 वर्ष की लड़कियों के वैक्सीनेशन के झूठे रजिस्ट्रेशन करवाने का दबाव भी बनाया जा रहा है जोकि बेहद चिंताजनक है।
सरकार द्वारा जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जो दावे किए जा रहे हैं, वह सब खोखले हैं। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मशीनरी दवाई डॉक्टर की भारी कमी है। गांव स्तर पर जो हेल्थ सब सेंटर बनाए गए है। उन स्वास्थ्य केंद्रों का नाम बदलकर आरोग्य मंदिर रख दिया है और जनता को दी जाने वाली दवाई को बंद कर दिया है। आशा वर्कर्स जो स्वास्थ्य विभाग में ही पिछले 21 वर्षों से कार्य कर रही है, आयुष्मान कार्ड से आशाओं का इलाज भी नहीं हो रहा है। आशा वर्कर की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 9 मई को माननीय स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र अटेली मंडी में आशा वर्कर्स विरोध प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन के दौरान जिला उप प्रधान नीरज व सुशीला जिला सहसचिव सोनू व आशा, सुनीता, ज्ञान देवी, राजेश, सुजाता, कविता, संतोष, रामरानी, गीता,रेमन,दर्शना प्रमुख तौर पर मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें