Indiknow, रोहतक : महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-1 मार्केट में वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जैन उपस्थित रहे, जबकि संदीप गर्ग ने विशेष रूप से शिरकत की। मुख्य अतिथि राजेश जैन ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-1 में लगाई गई प्याऊ से आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। भीषण गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है।
संदीप गर्ग ने कहा कि ट्रस्ट विभिन्न क्षेत्रों में वाटर कूलर लगाकर समाज की सच्ची सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राजीव जैन, सुशील गुप्ता, सुरेश गुप्ता ,राजीव बंसल, पुनीत गुप्ता, देशराज बंसल, गणपत राय गोयल, पीडी अग्रवाल, आशीष,अशोक गुप्ता एवं बृजबाला गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। वहीं डॉ. रॉय एवं डॉ. शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें