Indiknow, रोहतक : जैन सभा द्वारा संचालित जींद रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल का इस वर्ष का 12th कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्रधान रवि जैन ने बताया कि प्रभव सिंगला ने 96% अंक, शुभम ने 93% अंक, धीरज, लक्ष्य व स्नेहा ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त अध्यापकगण ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया ।
इस अवसर पर रवि जैन (प्रधान), अतुल जैन लोहिया (उप-प्रधान); मनीष जैन (महामंत्री), अमित जैन (सहमंत्री), मुकेश जैन (कोषाध्यक्ष), अशोक जैन, आशीष जैन, राजीव जैन (मीडिया प्रभारी), आशा छाबड़ा (प्राचार्या) आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें