Indiknow, गोरखपुर। जनपद के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक स्वर्गीय डॉ. अमरकांत सिंह के आकस्मिक निधन पर एम.पी.पी. आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बक्सीपुर में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें कॉलेज की प्रधानाचार्या , शिक्षिकायें, कर्मचारिगण और छात्राओं ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।
स्वर्गीय श्री सिंह का निधन 2 मई को हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वर्गीय श्री सिंह एक अच्छे प्रशासक के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठ और सहयोगी प्रवृत्ति के अधिकारी थे। वह शिक्षा क्षेत्र की गुणवत्ता बढ़ाने और अनुशासन का पालन करने- कराने वाले लोकप्रिय अधिकारी थे। विद्यार्थियों एवं शिक्षक हितों के पक्षधर स्वर्गीय श्री सिंह विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास और शिक्षा के उन्नयन के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर एम.पी.पी.आर्य कन्या इंटर कॉलेज परिवार ने स्वर्गीय श्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें