Indiknow, गाजियाबाद। मुरादनगर देहात मंडल के नबीपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बूथ प्रबंधन विषयक कामकाजी बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य वक्ता विधानसभा बूथ प्रबंधन संयोजक, प्रवासी प्रभारी एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने बूथ प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “मजबूत बूथ ही संगठन की जीत की आधारशिला है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय एवं सशक्त टीम का गठन कर समयबद्ध तरीके से बूथ समितियों की सूची तैयार की जाए, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके।
मंडल प्रभारी एवं महानगर मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन एवं समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आग्रह किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल के प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे। बैठक के संपन्न होने पर सभी ने एक साथ बैठकर सहभोज किया।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक में योगेन्द्र शर्मा,डा. प्रमोद त्यागी, प्रदीप शमी, नितिन कुमार, सतयवीर राज, निति पाल, जितेंद्र प्रधान, सुजीत त्यागी, विपिन ,सचिन कुमार , सुभाष त्यागी,विपिन त्यागी, अनिल कुमार , अंकित चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें