Indiknow, गाजियाबाद। संजयनगर, एच ब्लॉक स्थित झूलेवाला पार्क में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के प्रारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कथा वाचक गुरु संजीव शर्मा जी ने श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत पाठ प्रारंभ करते हुए भक्तों को भक्ति, ज्ञान और धर्म के महत्व का संदेश दिया। उनके मधुर एवं प्रभावशाली वाचन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को संगीतमयी स्वरूप प्रदान करने में कुलदीप एवं पुष्पेंद्र सहित सहयोगी कलाकारों का विशेष योगदान रहा, जिनकी भजनों की प्रस्तुति ने कथा को और अधिक आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर नामित पार्षद प्रदीप चौधरी अपनी धर्मपत्नी बीना चौधरी के साथ प्रमुख यजमान के रूप में उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया। उनके साथ सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रथम दिवस के आयोजन में प्रमुख हरिभक्तों के रूप में विष्णु शर्मा, जवाहर सिंह डागर, पवन चौधरी, सुनील चौधरी, विजय अरोड़ा, विमल कुमार, नरेंद्र सिंह मलिक, हरपाल सिंह, सुमित मलिक सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता में गीता चौधरी, आंचल, उषा, शशि बाला, पूनम, आशा, गीतू, सुहानी, अनीता एवं विनीता का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि यह श्रीमद् भागवत कथा 11 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें