Indiknow, रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सेठ बिमल प्रसाद जैन मैमोरियल हाल में आचार्य देव कृष्ण महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि राजेश जैन( मैनेजिंग डायरेक्टर LPS BOSSARD) के कर कमलों से नई बिल्डिंग में लिफ्ट का उदघाटन किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि को फूल मालाओं, पटका व बैच लगाकर स्वागत किया |यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने दी।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट में पढ़ रहे सभी 325 छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ट्रस्ट इन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे कर महान कार्य कर रहा हैI मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे शिक्षण कार्यो का तहे-दिल से स्वागत किया और ट्रस्ट के सभी क्लासरूम में डिजिटल बोर्ड लगवाने की घोषणा की। उपस्थित जन समूह ने तालियां बजा कर प्रशंसा की। इस अवसर पर ट्रस्ट की छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत गाया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में राधा-कृष्ण ग्रुप नृत्य किया I मुख्य अतिथि ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा बच्चो का मनोबल बढाया। ट्रस्ट की छात्रा वंशिका ने मंच पर गत वर्ष की प्रगति रिपोर्ट की।
इस अवसर पर हरिप्रकाश गुप्ता, अजेश गुप्ता, गोबिंद राम सिंगल, वेद प्रकाश साहनी, संजय चावला , ओम प्रकाश विरमानी, कुलदीप मित्तल, संजय गुप्ता जुलानिया, सुरेश तायल साघी वाले, कृष्ण मित्तल, दिनेश तायल,दिनेश गर्ग, प्रवीन बंसल, डी के जैन, नरेश जैन, राधे श्याम शर्मा, राम अवतार शास्त्री, ADVOCATE नवीन गुप्ता,खेम चंद, B K सीमा बहन, B K रेणु, B K वासुदेव, सन्नी निझावन, सतीश ठेकेदार ट्रस्ट की प्राचार्य कविता जांगड़ा , प्रदीप रोहिल्ला, राजेश, नीरज कौशिक, दीपक कौशिक इत्यादि मौजूद रहे I मंच का संचालन सतीश भारद्वाज जी ने किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें