अजेन्द्र सिंह लोधी की टिप्पणी बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध, माफी मांगें अजेन्द्र सिंह : प्रदीप चौधरी
Indiknow, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने इसे बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया है।
भाजपा नेता एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके प्रति अपशब्दों का प्रयोग देश की जनता और लोकतंत्र का अपमान है। समाजवादी पार्टी को इस बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए तथा संबंधित सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की अभद्र राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें