एल.पी.एस. बौसार्ड व हरिओेम सेवा दल ने बी.पी.जैन स्कील डवेलोपमेंट सैंटर के प्रांगण में स्व.श्रीमती सुशीला देवी जैन के जन्म दिन के अवसर पर लगाया निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर
Indiknow, रोहतक : एल.पी.एस. बौसार्ड व हरिओेम सेवा दल द्वारा आयोजित हिसार रोड पर स्थित बी.पी.जैन स्कील डवेलोपमेंट सैंटर के प्रांगण में एल.पी.एस. बौसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन की माता स्व. श्रीमती सुशीला देवी जैन के जन्म दिन के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रोहतक के डाक्टरों के द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की गई और निशुल्क दवाईयां वितरित की गई।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया शिविर के मुख्य अतिथि एलपीएस बौसार्ड के एम.डी. राजेश जैन, रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, समिति के प्रधान अदीश जैन, डा. अनिल शर्मा, अश्विनी पाहवा व सभी सदस्यों ने भगवान गणेशजी के सक्षम द्वीप प्रजवलित कर स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों को फूलों के बुके देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में कृत्रिम अंग विकलांग जांच सामान्य रोग, बी.पी. शुगर, दांतों की जांच, हड्डियों की जांच, कैंसर, मेमोग्राफी की जांच, कान, नाक व गला मैडिकल के डाक्टरों के द्वारा, फेफड़ों की जांच होली हार्ट के डाक्टरों के द्वारा, नेत्र जांच ईश्वर आई हास्पीटल डा. चितिकांत के द्वारा की गई। इस शिविर में 292 व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई जिसमें 24 विकलांग 96 हड्डी एवं सामान्य रोग 48 एवं डेंटल, मैमोग्राफी आठ, नेत्र जांच 124 व्यक्तियों ने करवाई स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को तीन साईकिल भेंट की जिनको काफी समय से इसकी आवश्यकता थी और स्कूल में पैदल आना जाना पड़ता था। आज उनकी जरूरत को पूरा किया गया। डॉक्टर की सलाह अनुसार मरीज के ब्लड टेस्ट बीपी शुगर निशुल्क किए गए इस अवसर पर भंडारा प्रसाद मीठा जल की छबील भी लगाई गई आतिश जैन ने बताया कि समाजसेवी मनमोहन गोयल एवं राजेश जैन द्वारा 1 जून से 7 जून तक नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन शहीद मदन लाल ढींगरा पुरानी आईटीआई में किया जाएगा जिसमें इन दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, क्लिपर्स, बैसाखी, व्हीलचेयर ट्राई साइकिल दी जाएगी इस स्वास्थ्य जांच कैंप में कई गण मान्य व्यक्ति हरि ओम सेवा दल टीम एवं सेवादार उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें