Indiknow, रोहतक। भारत विकास परिषद रोहतक शाखा का 40वां स्थापना दिवस झज्जर रोड स्थित वैश्य महिला कॉलेज सभागार में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश बंसल ने की।
कार्यक्रम के संयोजक चंद्रसेन जैन रहे तथा मंच का कुशल संचालन अर्जुन गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान शाखा के 40 वर्षों के गौरवशाली सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और एक फिल्म के माध्यम से समाज सेवा के विभिन्न कार्यों से सभी को अवगत कराया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। विक्रांत शर्मा को शाखा अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। विजय गुप्ता को सचिव तथा संजय जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें