Indiknow, रोहतक : भारत विकास परिषद की omex शाखा के तत्वावधान में ज्येष्ठ मास की पूरनमासी को लावारिस पीड़ित पशु केंद्र में जाकर को "गौ सेवा " का कार्य किया। गौ सेवा में चारा, गुड़ और बीमार गायों के लिए दवाई की सेवा की गई। दिन में ओमैक्स सिटी के सिक्योरिटी पॉइंट के पास मीठे पानी (शर्बत) की छबील लगाई गई। इसमें मीठा पानी आने-जाने वाले राहगीरों को पिलाया गया। इसमें परिषद के सदस्यों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सरपरस्त सुरेंद्र छाबड़ा, सह-सरपरस्त वीरेंद्र जैन, अध्यक्ष डी.के. जैन, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, संयोजक महिला सहभागिता श्रीमति तुलसी बजाज, संयोजक सेवा प्रकल्प भारत सचदेवा, संयोजक पर्यावरण प्रकल्प राजीव चावला, संयोजक संपर्क प्रकल्प अजीत जैन, नरेश खुराना, जगत सिंह ग्रेवाल, ओमप्रकाश जैन, अनिल छाबड़ा, अशोक कथूरिया, अशोक यादव, रिदम छाबड़ा,दक्ष जैन, आरवी जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें