इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य कुलदीप मित्तल ने ट्रस्ट के बच्चो से नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान तथा आध्यात्मिक शिक्षा से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी की। ट्रस्ट के छात्रों ने सहजता से सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। ट्रस्ट के छात्र तरुण, कक्षा 8 वी के छात्र ने बहुत ही सटीक जवाब दिए। ट्रस्ट के अन्य सदस्य डॉ० वेद प्रकाश श्योराण जी(पूर्व प्रिंसिपल नेकीराम कॉलेज) पोरोंणिक कथाओ तथा प्रेरणादायक कहानियो से उपस्थित छात्रों तथा जनसमूह को हँसा -हँसा कर लोटपोट कर दिया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट में पढ़ रहे सभी 273 छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ट्रस्ट इन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे कर महान कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ट्रस्ट के बच्चो को शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वस्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे शिक्षण कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की।
ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि को पटका व बैच लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के छात्रों ने सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित जनसमूह तथा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अथिति तथा पदाधिकारियो का मनोरंजन किया मंच का संचालन ट्रस्ट की छात्रा कुमारी दीक्षा ने किया तथा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यो तथा गतिविधियों का सक्षेप में वर्णन किया गोबिंद राम ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अथिति तथा उपस्थित अन्य अथितियों के द्वारा समाज में किये जा रहें कार्यो की सराहना की और अंत में संजय चावला ने राष्ट्रीय गान से समारोह का समापन किया।
इस अवसर पर हरिप्रकाश गुप्ता, अजेश गुप्ता, गोबिंद राम सिंगल, जैकी जिंदल डॉ० वेद प्रकाश श्योराण, संजय चावला , कुलदीप मित्तल, सुरेश तायल, सतीश ठेकेदार, रामावतार शास्त्री प्रदीप गोयल, प्रवीन गर्ग, ट्रस्ट की प्राचार्य कविता जांगड़ा , प्रदीप रोहिल्ला, राजेश, नीलम शुक्ला इत्यादि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें