Indiknow, रोहतक । रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से गोहाना रोड स्थित चमारिया के बाल वाटिका शिक्षा भारती स्कूल में बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर के प्रधान विजय तायल, सचिव नितिन तायल, विनोद जैन, विनय गोयल, नरेश जैन, सुशील जैन सी.ए. व मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने भगवान गणेशजी के समक्ष दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों के सहयोग से स्कूल के प्रबंधकों को स्कूल के लिए एक बड़ा इन्वर्टर एवं बैटरी, 42 इंच एलईडी टीवी, वाटर डिस्पेंसर, पार्टी स्पीकर, बच्चों के बैठने हेतु मैट, बड़ी अलमारी भेंट की गई। इसकी काफी समय से स्कूल में जरूरत थी जिसे आज रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर के द्वारा पूरा किया गया। मंच का संचालन प्रिंसीपल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रंबंधन रामचरण सिंगला, एस.के. गुप्ता, ने सभी अतिथियों का बुके देकर व पटका पहना कर सम्मानित किया और स्कूल में दी गई खाद्य सामग्री देने पर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने स्कूल की इस प्रकार की जरूरतों को आगे भी पूरा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संजय पारिख, प्रदीप शर्मा, संजय गुप्ता, संजय गोयल, रोहित जैन, विनोद सैनी, आशीष गुप्ता, राजन चुघ, गौतम जैन, राजीव जैन, संजय मित्तल, रोहित गर्ग, विकसित गोयल, स्कूल के प्रिंसीपल, स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें