विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद ओमेक्स शाखा के सदस्यों ने फलदार पौध रोपण अभियान का किया शुभारंभ
Indiknow, रोहतक। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद ओमेक्स शाखा के सदस्यों ने फलदार पौध रोपण अभियान का शुभारंभ किया । शाखा के सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि पौधारोपण का कार्य आगे आने वाले मानसून में जारी रहेगा। आज के इस कार्यक्रम में ओमेक्स शाखा के परिवारों और बच्चों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शाखा के अध्यक्ष डी के जैन और पर्यावरण प्रकल्प के प्रमुख राजीव पाल चावला ने सभी को 'पॉलिथीन मुक्त भारत' विषय पर सदस्यों को जागरूक किया गया। पॉलिथीन को इधर-उधर न फैंक कर घर की सभी पॉलिथीन को एक बोतल में इकट्ठा करने का उन्होंने सुझाव दिया। इस अवसर पर मौजूद सभी ने शपथ ली कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगायेगें और उनकी देखभाल करेंगे।
इस अवसर पर नहरों पर सफाई अभियान चलाया भी गया। नहर के किनारों पर बिखरी हुई पॉलीथिन व अन्य सामान को एकत्र किया। आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश जैन, सरपरस्त सुरेंद्र छाबड़ा, सहसरपरस्त वीरेंद्र जैन, शाखा अध्यक्ष डीके जैन कोषाध्यक्ष मनीष जैन सचिव अनिल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, दीपक जैन, संपर्क संयोजक अजीत जैन, महिला संयोजिका तुलसी बजाज, ममता जैन, अनिल छाबड़ा, मीनू सचदेवा और शाखा के अन्य सदस्य और बच्चे मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें