Indiknow, झज्जर : माजरा स्थित रिसालदार मुक्तराम भवन में स्वर्गीय बसंती देवी की (13वीं ) रस्म क्रिया एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि स्वर्गीय बसंती देवी संस्कारों और मानवीय मूल्यों की चलती-फिरती पाठशाला थीं। दिवंगत बसंती देवी के परिवार व कुलताज सिंह ने समाज की लंबे समय सेवा से की है। उनके व्यक्तित्व एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज ने समय-समय पर अपनी दिशा और दशा को सही किया है तथा उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्य भविष्य में भी समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म-क्रिया यज्ञ में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़, रोहतक जिला भाजपा अध्यक्ष राणा रणबीर ढाका, चरखी दादरी पूर्व चेयरमैन अजीत फोगाट, मनोज हिटलर चौटाला, पूर्व सरपंच जयपान सिंह, सरपंच नीरज, विनोद, राजवीर डबास, जिला पार्षद निशा कादियान, सूरजमल बीडीसी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने बसंती देवी के जीवन मूल्यों एवं समाज सेवा को स्मरण करते हुए प्रोफेसर कुलताज के परिवार को सांत्वना प्रदान की। सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। परिवार की ओर से बताया गया कि 10 जून को रिसलदार मुक्तराम भवन में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु महाभोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें