सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर पाल समाज ने लगाई छबील, नामित पार्षद प्रदीप चौधरी का किया सम्मान

महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर पाल समाज ने | महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर ऑल (Image 1) - IndiKnow 24x7
Indiknow, गाजियाबाद । महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया धनगर (गड़रिया) समाज महासभा एवं महारानी अहिल्याबाई होलकर सेवा समिति, सेक्टर-23 संजय नगर द्वारा शिल्प उद्यान पार्क के मुख्य द्वार पर मीठे शरबत की छबील लगाकर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर पाल समाज ने | महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर ऑल (Image 2) - IndiKnow 24x7

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह धनगर, संस्थापक पूरन सिंह पाल, डॉ. प्रवीण पाल, सुभाष पाल, सलोने पाल, महीपाल सिंह धनगर, सुनील पाल, सत्यपाल सिंह धनगर, तुमन सिंह पाल, प्रेम पाल तथा समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती फूलवती बघेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण पाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण को शासन का आधार बनाया। उनके द्वारा कराए गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्य आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया। काशी विश्वनाथ, सोमनाथ सहित देशभर के अनेक धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण एवं विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान पाल समाज के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने वार्ड के निवासी एवं समाज के सहयोगी प्रदीप चौधरी को गाजियाबाद नगर निगम में नामित पार्षद बनाए जाने पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाज के लोगों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदीप चौधरी के मनोनयन से क्षेत्र और समाज को एक सशक्त जनप्रतिनिधि मिला है। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महारानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलने तथा समाज में सेवा, संगठन और सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...