Indiknow, गाजियाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को आज भाजपा महानगर गाजियाबाद द्वारा सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुना एवं देखा गया। इसी क्रम में राजनगर मंडल के बूथ संख्या 398 पर गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के उन अनगिनत लोगों के प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाता है जो समाज और राष्ट्रहित में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। यह कार्यक्रम जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीजी के विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला जन-जागरूकता का सशक्त अभियान : अजीत पाल त्यागी
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का जन-अभियान बन चुका है। प्रधानमंत्रीजी द्वारा साझा किए गए प्रेरक प्रसंग युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने में इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है।
महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना और देखा ‘मन की बात’ : मयंक गोयल
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि महानगर गाजियाबाद के सभी मंडलों एवं बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना एवं देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीजी के विचार सेवा, समर्पण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करते हैं। संगठन के कार्यकर्ता इन प्रेरणादायक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
एपिसोड की प्रमुख बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों के प्रेरक प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए नागरिकों से सक्रिय योगदान का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें